दिमाग का भुरता बना देगीं ये फिल्में, क्लाइमैक्स देख चकरा जाएंगे आप, OTT पर मौजूद, आखिरी वाली तो सबसे जबरदस्त

HIGHLIGHTS

Netflix पर बेस्ट थ्रिलर फिल्में

मर्डर मिस्ट्री और ट्विस्ट से भरपूर

वीकेंड के लिए परफेक्ट वॉचलिस्ट

अगर आप इस वीकेंड कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो शुरू से अंत तक आपको बांधे रखे, तो OTT पर मौजूद ये थ्रिलर और मिस्ट्री फिल्में आपके लिए परफेक्ट हैं. इन फिल्मों में मर्डर मिस्ट्री, क्राइम और जबरदस्त ट्विस्ट का ऐसा मिश्रण है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा.

मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस से भरपूर टॉप फिल्में

Jaane Jaan एक दमदार मर्डर मिस्ट्री फिल्म है, जिसमें Kareena Kapoor और Vijay Varma मुख्य भूमिका में हैं. कहानी एक सिंगल मदर और उसके पड़ोसी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी एक हत्या के बाद पूरी तरह बदल जाती है. फिल्म धीरे-धीरे अपने राज खोलती है और इसका क्लाइमेक्स दर्शकों को चौंका देता है.

Raat Akeli Hai भी Netflix की चर्चित मिस्ट्री फिल्मों में शामिल है. इसमें Nawazuddin Siddiqui इंस्पेक्टर जटिल यादव के किरदार में नजर आते हैं, जो एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की जांच करते हैं. फिल्म में Radhika Apte और Shweta Tripathi भी अहम भूमिका निभाते हैं.

रोमांस और क्राइम का अनोखा मेल

Haseen Dillruba एक रोमांटिक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें Taapsee Pannu और Vikrant Massey नजर आते हैं. कहानी रानी कश्यप के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पति की मौत के बाद जांच के घेरे में आ जाती है. जैसे-जैसे केस आगे बढ़ता है, रिश्तों के कई राज सामने आते हैं. फिल्म का सस्पेंस और इमोशनल टोन इसे खास बनाता है.

अलग कहानी और मजबूत स्क्रीनप्ले

Maharaja में Vijay Sethupathi एक साधारण नाई का किरदार निभाते हैं, जो अपने चोरी हुए डस्टबिन की शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचता है. यह मामूली सी लगने वाली घटना आगे चलकर बड़े रहस्य खोलती है. फिल्म का स्क्रीनप्ले काफी मजबूत है और इसका अंत लंबे समय तक याद रहता है.

क्यों देखें ये फिल्में?

इन फिल्मों की खासियत है कि ये सिर्फ सस्पेंस नहीं, बल्कि इमोशन और कहानी के साथ भी जुड़ी होती हैं. हर फिल्म में ट्विस्ट ऐसा है जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है. अगर आपको मिस्ट्री और थ्रिलर पसंद है, तो ये फिल्में आपके वीकेंड को खास बना सकती हैं.

यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :