Asur Season 3 OTT: 'शुभ' के मरने के बाद कौन होगा नया असुर..नया सीजन होगा एक लेवल आगे, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स से कहानी तक
Asur Season 3 की स्क्रिप्ट पर काम तेज़ी से जारी है
इसकी रिलीज टाइमलाइन सामने आई है
सीजन 3 में नया विलेन सामने आने की पूरी संभावना

भारत की सबसे चर्चित क्राइम-माइथोलॉजी थ्रिलर वेब-सीरीज Asur का अगला सीजन दर्शकों के लिए लगातार उत्सुकता बढ़ाए हुए है. मनोवैज्ञानिक खेल, धार्मिक ग्रंथों की गहराई और क्रूर लेकिन दार्शनिक विलेन की सोच ने इस फ्रैंचाइजी को देश की सबसे इंटेंस थ्रिलर्स में शामिल कर दिया है. अब दर्शकों का सवाल यही है कि Asur Season 3 आने वाला है या नहीं? आइए आपको Asur Season 3 की रिलीज टाइमलाइन से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म तक के बारे में बताते हैं.
Asur Season 3 रिलीज टाइमलाइन
हालांकि, आधिकारिक रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई, लेकिन कहानी आगे बढ़ रही है. इंडिया टुडे के साथ बातचीत में लीड एक्टर बरुण सोबती ने साफ कहा है कि लेखक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, और सीजन 3 की संभावित रिलीज 2026 की शुरुआत में देखी जा सकती है.
पहला सीजन Voot पर आया था, दूसरा JioCinema पर. अब JioCinema-Hotstar मर्जर के बाद Asur Season 3 का स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar होगा. इसको लेकर प्लेटफॉर्म पहले ही साफ कर चुका है और इस नए सीजन को हरी झंडी भी दे दी है.
Asur Season 3 की कहानी
सीजन 2 में शुभ को मौत मिल जाती है, लेकिन मरने से पहले उसकी आखिरी लाइन ने एक बड़ा संकेत छोड़ा था "बुराई मरती नहीं, बस नया चेहरा ढूंढ लेती है." यानी Asur 3 में एक नया मास्टरमाइंड सामने आने वाला है. यह मास्टरमाइंड लोगों के बीच छिपा चेहरा हो सकता है या कोई नया विलेन देखने को मिलेगा, इस बात की जानकारी तो Asur Season 3 आने के बाद ही पता चलेगी.
कहानी को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा सुराग है वृंदा श्रीवास्तव, वह अंधी पेंटर जिसकी काली से प्रेरित पेंटिंग्स बिल्कुल शुभ के पैटर्न जैसी थीं. उसका अचानक गायब होना दर्शकों को यही सोचने पर मजबूर करता है कि वह आने वाले विनाश की नई कड़ी हो सकती है.
उधर निखिल नायर का शुभ को मारना सिर्फ न्याय नहीं था, बल्कि यह उसके चरित्र के अंदर एक अंधेरा भी जगाता है. क्या निखिल अब भी वही पुराना वैज्ञानिक रहेगा? या धीरे-धीरे वह भी एक ऐसी राह पर चलेगा जो उसे ही नया ‘असुर’ बना देगा?
डीजे का किरदार भी सीजन 3 में और गहरे रहस्यों के पीछे जाने वाला है. मायथोलॉजी, साइकोलॉजी और क्राइम इन्वेस्टिगेशन का मिश्रण सीजन 3 को पहले दोनों सीजन से और दमदार बना सकता है.
स्टार कास्ट
फ्रैंचाइजी में पुराने कलाकारों की अहम मौजूदगी आगे भी जारी रहने की उम्मीद है. इनमें अरशद वारसी, बरुण सोबती, अनुप्रिया गोयंका, ऋद्धि डोगरा, अमेय वाघ, विशेश बंसल, गौरव अरोड़ा और पवन चोपड़ा शामिल हो सकते हैं. इस बार मेकर्स एक बड़े स्केल पर कहानी को आगे ले जाने की योजना में हैं.
