साउथ की वो 5 सबसे ज्यादा रेटिंग वाली फ़िल्में, जिन्हें देख सन्न हो जाएगा दिमाग, लिस्ट में एक से एक ब्लॉकबस्टर शामिल

By

जैसा की हम सभी जानते हैं, साऊथ सिनेमा ने किस तरह क्राइम और थ्रिलर मूवीज में महारथ हासिल की हुई है, इसी के साथ साउथ मेकर्स ने एक्शन मूवीज में भी अपना दबदबा कायम रखा है। आज हम आपके मनोरंजन के लिए लेकर आए हैं साउथ की कुछ ऐसी शानदार मूवीज जिन्हें देखकर आप दंग रह जाएंगे। यह फिल्में इतनी ज़बर्दस्त हैं की इन फिल्मों ने रेटिंग्स के मामले में बाहुबली और RRR जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज को भी भारी मात देदी है।

साउथ इंडस्ट्री ने भारत को कई शानदार मूवीज दी हैं इनमें से कई मूवीज ऑस्कर प्राइज के लिए भी नॉमिनेट हो चुकी हैं, इस इंडस्ट्री कि यूनिक और धमाकेदार स्टोरीज की चर्चा ग्लोबल स्तर पर होती है। जहाँ मलयालम फिल्में अपने सस्पेंस और थ्रिलर के लिए पसंद की जाती हैं, वहीं साउथ इंडस्ट्रीज अपनी एक्शन मूवीज के लिए मानी जाती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं साउथ की कुछ ऐसी मूवीज के बारे में जिनको IMDb पर धमाकेदार रेटिंग्स प्राप्त हुई हैं, बल्कि यही नहीं , रेटिंग्स के मामले में इन मूवीज ने बाहुबली और RRR जैसी मूवीज को भी पछाड़ दिया है।

Sita Ramam

लिस्ट की हमारी सबसे पहली और मूवी है सीता रामम, इस मूवी का नाम जितना सुंदर है, इसकी स्टोरी भी उतनी ही शानदार है। साल 2022 में रिलीज़ हुई इस फिल्म में अभिनेता सलमान दुलकर और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने मुख्या भूमिका निभाई है। इस फिल्म के रिलीज़ होने के साथ ही इसके चर्चे इंटरनेट पर सुर्ख़ियो में आ गये। इस फिल्म की कहानी में राजकुमारी (नूरजहां) अपनी पहचान छुपा कर लेफ्टिनेंट राम को उनकी पत्नी के रूप में सीता महालक्ष्मी बनकर चिट्ठियां लिखती हैं। यह फिम हनु राघवपुदि ने डायरेक्ट की है और इस फिल्म को 8.5 की रेटिंग्स मिली हैं।

Soorarai Pottru

यह फिल्म साल 2020 में रिलीज़ हुई एक तमिल ड्रामा मूवी है। इस फील का एक रीमेक बॉलीवुड ने भी बनाया था जिसके मुख्या किरदार अक्षय कुमार रहे। हालांकि इस मूवी ने जितना दबदबा साउथ में बनाया उतना नाम बॉलीवुड में नहीं कमा पायी। इस फिल्म की कहानी मूवी के मुख्या किरदार सूर्या के इर्दगिर्द घूमती है जो गरीबों को हवाई जहाज से यात्रा कराने के सपने दिखता था। मूवी में सूर्या ने खूब मेहनत और लगन से गरीब लोगों के इस सपने को साकार किया है। इस मूवी को IMDb पर 8.6 की दमदार रेटिंग मिली है जिसने बाहुबली और RRR को पीछे छोड़ दिया है।

96

लिस्ट की हमारी तीसरी और सबसे शानदार कहानी वाली मूवी 96 है। साल 2018 में रिलीज़ हुई यह मूवी साउथ की सबसे प्यारी लव स्टोरी वाली मूवीज में से एक है इस मूवी की कहानी आपकी रूह चूम लेगी। इस मूवी की कहानी स्कूल में मिले दो ऐसे प्रेमियों के इर्दगिर्द घूमती है जिनके दिलों में 22 साल बाद मिलने के बाद भी एक दूसरे के लिए प्रेम भाव होता है, पर हालत दोनों के हिट में नहीं होते। 22 साल बाद मिलने के बाद दोनों एक बार फिर एक दिन के लिए अपने बचपन की प्रेम कहानी को जीते हैं और सुनेहेरे पल याद करते हैं। इस फिल्म में मुख्या किरदार की भूमिका विजय सेतुपति और तृषा कृष्णन ने निभाई है। फिल्म को IMDb पर 8.5 की रेटिंग प्राप्त हुई है।

Kumbalangi Nights

साल 2019 में रिलीज़ हुई इस फिल्म की कहानी 4 भाइयो की है जो अपना जीवन माता पिता के बिना गुज़ार रहे होते हैं। कहानी की शुरुआत में चारो भाइयों के बीच घमासान लड़ाइयां दिखाई गयी हैं, लेकिन जब एक भाई अपने प्यार को पाने के लिए मुसीबत में पड़ता है तो बाकी के तीनो भाई उसकी जान बचाने के लिए अपनी जान भी दाव पर लगा देते हैं। भाइयो के बीच एक दूसरे के प्रति अटूट प्रेम और भाईचारे वाली यह मूवी लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। इस फिल्म के एक्टर्स की परफॉर्मेंस ने मूवी के हर सीन में जान डाल दी है। IMDb पर इस फिल्म को 8.5 की रेटिंग मिली है।

Jarsey

हमारी इस लिस्ट की आखिरी और सबसे लोकप्रिय मूवी का नाम जर्सी है। यह मूवी साल 2019 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे फ्लॉप क्रिकेटर के इर्दगिर्द घूमती है जो अपनी ज़िंगदगी के हर मुकाम पर हार रहा होता है। फ्लॉप क्रिकेटर की बदनामी झेलने के साथ ही उसकी बीवी से भी उसके विवाद चलते हैं। मूवी में क्रिकेटर का एक बेटा भी होता है। खूब मेहनत करके और अपनी तक़दीर पलट कर वह अपने बेटे का सहारा बनता है और एक सफल क्रिकेटर बनता है। इस मूवी को इसी नाम से बॉलीवुड ने भी रीमेक किया था जिसमें मुख्या किरदार शहीद कप्पोर रहे। हालांकि यह मूवी बॉलीवुड इंडस्ट्री में फ्लॉप रही। फिल्म को IMDb पर 8.5 की रेटिंग मिली है।

यह भी पढ़ें: POCO M8x मे मिलेगी 7900mAh की बैटरी और 4 साल का एंड्रॉयड अपडेट, इंडिया लॉन्चिंग जल्द

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By