नहीं कट रहीं Panchayat Season 5 के इंतज़ार की घड़ियां? तो देख डालिए ये 5 वैसी ही फील गुड वेब सीरीज

By

जो शोज रोज़मर्रा की जिंदगी को एक अलग अंदाज से दिखाते हैं वह शोज देखने का मज़ा ही कुछ और होता है. पंचायत उन शोज में से एक है जिन्होंने इस एहसास को अपनी सीरीज के माध्यम से बखूबी दर्शाया है. पंचायत के हसमुख किरदार, बढ़िया कॉमेडी और दिल छू लेने वाली कहानी ने इसे काफी लोगों के लिए एक कम्फर्ट शो बना दिया है. इस सीरीज के सीजन 5 की प्रतीक्षा करते समय फैन्स अलग-अलग सीरीज को देख रहे हैं जो इसके जैसे ही फील गुड हैं. आइए देखते हैं 5 ऐसी सीरीज जो आप पंचायत के सीजन 5 के रीलीज होने का इंतज़ार करते हुए देख सकते हैं.

Gram Chikitsalay – Amazon Prime Video

उतर भारत के भटखंडी में स्थित गांव की कहानी पर आधारित ग्राम चिकित्सालय एक यंग डॅा. प्रभात सिनहा की गांव के चिकित्सालय को पुनर्जीवित करने के कठिन सफर को दर्शाती है. प्रभात सिन्हा के सामने मेडिकल स्टाफ की कमी के साथ ही गांव वालों का भरोसा जितने की भी बड़ी चुनौती पहाड़ बन कर खड़ी है. इस सीरीज के फिलहाल दो ही सीजन रीलीज हुए हैं और इसमें अमोल पाराशर ने डॅा. प्रभात सिनहा का किरदार निभाया है.

Dupahiya – Amazon Prime Video

पंचायत की ही तरह Dupahiya एक भारतीय गांव की सुंदरता को दिखाता है जहाँ हर कोई एक दूसरे को जानता है और सब अपने दुख एक दूसरे के साथ बांटते हैं. यह सीरीज धड़कपुर गांव की कहानी है जहाँ 25 साल से कोई चोरी या अनहोनी नहीं हुई है लेकिन यह खुशी जल्दी ही खतम हो जाती है जब पता लगता है की गांव में एक शादी से एक रात पहले एक बाइक की चोरी हो जाती है. गांव के लोग इस चोरी के रहस्य को मिलकर सुलझाने में लग जाते हैं.

Tripling – ZEE5

यह एक काफी फील गुड सीरीज है जो 3 बिछड़े हुए भाई-बहन – चंदन, चंचल, चितवन की कहानी है. यह तीनो अचानक एक दूसरे से मिलते हैं और एक पूरे भारत की सैर करने एक रोड ट्रिप पर निकल जाते हैं. यह कहानी इन तीनों के आपसी तनाव और कड़ी चुनौतियों को पार करने के बारे में है और भाई-बहन के आपस के प्रेम को अच्छे से दिखाती है.

Kota Factory – Netflix

पंचायत की ही तरह कोटा फैक्ट्री भी अपनी दिल छू लेने वाली कहानी के लिए लोकप्रिय है. यह सीरीज उन दोस्तों के बारे में है जो राजस्थान के कोटा में अपनी पढ़ाई के बीच अपनी दोस्ती, सपनों और परिवार के तनाव को संभाल रहे हैं. इस सीरीज में काफी अच्छे किरदार हैं जो आपको भी सीरीज के हिस्से जैसा ही महसूस कराएंगे. इस सीरीज में पंचायत के जाने माने अभिनेता जीतेन्द्र कुमार ने काम करा है.

Yeh Meri Family – Amazon Prime Video

1990 के दशक के समय की इस सीरीज की कहानी बचपन के अनुभवों को एक मध्यम वर्ग के परिवार से आने वाले बच्चे की आंखों से बखूबी दर्शाती है. इस सीरीज का हर सीजन अलग-अलग परिवार की जिंदगी को टेक के आने से पहले के समय की खूबसूरती के साथ दिखाता है और इसमें विशेष बंसल ने हर्षल गुप्ता का किरदार निभाया है.

यह भी पढ़ें: Panchayat Season 5 से पहले ही देख लें TVF की ये 5 वेब सीरीज..एक रेटिंग की बादशाह


Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By