The Family Man Season 4 रिलीज़ होने से पहले देखने के लिए 5 बेहतरीन मिलती-जुलती वेब सीरीज

By

अगर आप स्पाइ थ्रिलर, सस्पेंस और ड्रामा से भरी हुई दमदार हिंदी वेब सीरीज The Family Man को देखना पसंद करते हैं और अभी उसके सीजन 4 के इंतजार में कुछ नई और अलग स्पाइ थ्रिलर देखना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में आपको देखने को मिलेंगे ऐसी 6 वेब सीरीज के रेकमेंडेशन्स जो आपको The Family Man भी भुला देंगी. ये ऐसी सीरीज हैं जो आपको TV से नज़र हटाने ही नहीं देंगी इनके फास्ट एक्शन और बढ़िया प्लाट आपको The Family Man से थोड़ी मेल खाते नज़र आएंगे क्योंकि इनमें स्पाइ थ्रिलर, ड्रामा, सटायर और सस्पेंस की कोई कमी नहीं है. इस लिस्ट में मुखबिर, राख, तनाव और ब्राउन जैसी होश उड़ा देने वाली स्पाइ थ्रिलर हैं जो आपका मनोरंजन करने के साथ ही साथ आपके The Family के सीजन 4 के इंतज़ार को और भी आसान और मज़ेदार बना देंगी.

Mukhbir

मुखबिर पूरे एक सीजन की स्पाइ थ्रिलर है जिसमें प्रकाश राज, आदिल हुसैन और हर्ष छाया जैसे कलाकारों ने काम किया है. इस सीरीज की कहानी 1960 के दशक के चीन और भारत के बिच हुए युद्ध के समय में सेट है जिसमें एक भारतीय जासूस पाकिस्तान में घुसकर कुछ ऐसी जानकारी एकत्रित करता है जो भारत के 1965 में युद्ध जीतने में मदद करती है. यह सीरीज भारतीय खुफिया एजेंसी RAW की एक असल जीत की कहानी पर आधारित है और यह सीरीज मलॉय कृष्णा धार की किताब “मिशन टू पाकिस्तान” से काफी प्रेरित है. इस सीरीज को आप आसानी से OTT प्लेटफार्म Zee5 पर देख सकते हैं.

Raakh

जून में ही रीलीज हुई सीरीज राख फिल्म निर्देशक प्रोसित रॉय ने निर्देशित की है और इसमें आनंद नंदकुमार और संदीप साकेत जैसे क्रिएटर्स ने काम करा है. इस सीरीज का फिलहाल एक ही सीजन आया है जिसमें 8 एपिसोड्स हैं. इस सीरीज की कहानी 1978 के समय की दिल्ली में सेट है जहां दो टीनएज भाई बहन – साहिल और सुमन खो जाते हैं और इसकी वजह से उन्हें ढूंढने के लिए इंस्पेक्टर जयप्रकाश जांच शुरु करते हैं. यह सीरीज दिल्ली के रंगा बिल्ला केस पर आधारित है जिसने दिल्ली वासियों को डरा कर रख दिया था. इसमें राकेश बेदी और अली फज़ल जैसे कलाकारों ने काम किया है. इस सीरीज को आप अमेज़न प्राइम पर देख सकते हैं.

Tanaav

इसरायली सीरीज Fauda पर आधारित इस सीरीज के अभी तक दो सीजन ही आए हैं और इसमें मानव विज, रजत कपूर, और गौरव अरोड़ा जैसे कलाकारों ने काम किया है. इस सीरीज में मानव विज के किरदार, कबीर पर काफी फोक्स है जो जम्मू कश्मीर के तनाव से भरे पोलिटिकल माहौल में एक जाने माने आतंकवादी को मारने के मिशन को पूरा करने के लिए जुटा है. इस सीरीज के दूसरे सीजन तक अल-दमिश्क कबीर को दुशमन के स्ट्रांगहोल्ड में और गहराई तक झौंक देता है. इस सीरीज को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.

Brown

कोलकाता के शहर में सेट इस सीरीज में रीटा ब्राउन नाम की एक कोलकाता के शहर में सेट इस सीरीज में एक एंग्लो इंडियन डिटेक्टिव रीटा ब्राउन की कहानी को दिखाया गया है जो अपनी दर्द भरी जिंदगी से त्रस्त है. कहानी मिनी एक अलग पन तब आता है जब रीटा का एक टीनएजर के मर्डर को सोल्वे करने की जिम्मेदारी दी जाती है. इस सीरीज में करिश्मा कपूर ने रीटा ब्राउन का किरदार निभाया है और इसके साथ ही इसमें सूर्य शर्मा जैसे कलाकारों ने काम किया है. यह सीरीज हिंदी सिंगर शान का औपचारिक एक्टिंग डेब्यू है. फिलहाल इस सीरीज का एक ही सीजन रीलीज हुआ है जिसमें कुल 7 दमदार और रोंगटे खड़े कर देने वाले एपिसोड्स हैं. इस सीरीज को आप आसानी से OTT प्लेटफार्म Zee5 पर देख सकते हैं.

The Pyramid Scheme

मशहूर प्रोडक्शन कंपनी The Viral Fever के द्वारा प्रोड्यूसड इस सीरीज का अभी तक एक ही सीजन आया है जिसमें 7 एपिसोडस हैं. इस सीरीज की कहानी हरिद्वार में सेट है और एक यंग और गरीब आदमी पर फोक्स करती है जो जल्दी पैसे कमाने के लिए काफी उत्सुक है और यह समझता है की पैसे से जल्दी समाज में कद और सम्मान बढ़ जाता है. पैसे कमान के लिए गोल्डी नाम का यह किरदार मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी “JumboLife” में से जुड़ जाता है. इस सीरीज में परमवीर सिंह और शेखर सुमन जैसे कलाकारों ने काम किया है. इस सीरीज को आप आसानी से OTT प्लेटफार्म अमेज़न प्राइम पर देख सकते हैं.

The Test Case

यह सीरीज एक हिंदी मिलिट्री ड्रामा है जिसकी कहानी कप्तान शिखा शर्मा के इर्दगिर्द घूमती है. इसमें शिखा शर्मा भारतीय मिलिट्री की स्पेशल फोर्सेज ट्रेनिंग सेंटर में इकलौती महिला होती हैं जो सच में एक इस प्रोग्राम के लिए एक टेस्ट सब्जेक्ट की तरह काम करती है. इस सीरीज में निम्रत कौर, अतुल कुलकर्णी, राहुल देव, अनुप सोनी जैसे कलाकारों ने काम किया है और इस सीरीज में जूही चाव्ला ने भी एक गेस्ट रोल किया है. यह सीरीज भारतीय प्रेजिडेंट प्रणब मुख़र्जी जी के 2016 के भाषण से काफी प्रेरित है.

यह भी पढ़ें: Stree-2 जैसी कॉमेडी-हॉरर फिल्म, OTT रिलीज डेट आ गई सामने, अक्षय कुमार की एक्टिंग सुन हंसते-हंसते करने लगेगा पेट दर्द

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By