मेटा के स्वामित्व वाला इन्सटेन्ट मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp कथित तौर पर अपने यूजर्स के लिए एक और नए फीचर के लिए रीडिजाइन डेवलप कर रहा है। कंपनी ने इसका लेटेस्ट वर्जन (2.23.12.15) गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के जरिए रोलआउट किया है। इस नए अपडेट के साथ व्हाट्सएप फ्लोटिंग ऐक्शन बटन्स के रीडिजाइन पर काम कर रहा है। ऐप के अगले अपडेट के साथ यह बटन बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
रिपोर्ट में स्क्रीनशॉट्स के जरिए समझाया गया है कि व्हाट्सएप फ्लोटिंग ऐक्शन बटन्स को कैसे रीडिजाइन करने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स नए बटन्स की मदद से तेजी से नई चैट शुरू कर सकेंगे। ये रीडिजाइन बटन्स 'मटीरियल डिजाइन 3' गाइडलाइंस को भी फॉलो करते हैं जो थोड़े राउन्ड किनारों के साथ स्क्वैर शेप के दिखते हैं।
रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि यह रीडिजाइन केवल फ्लोटिंग ऐक्शन बटन तक की सीमित नहीं होगा बल्कि यह कॉल्स और स्टेटस टैब्स के बटन्स पर भी अप्लाई किया जाएगा।
कथित तौर पर कई यूजर्स काफी लंबे समय से ऐप के रीडिजाइन की रिक्वेस्ट कर रहे थे। इससे पहले व्हाट्सएप ने बॉटम नेविगेशन बार के साथ एक रीडिजाइन इंटरफ़ेस रोलआउट करना शुरू किया था। इस नए इंटरफ़ेस को धीरे-धीरे रिलीज किया जा रहा है और यह सुझाव देता है कि कंपनी पूरे ऐप को रीडिजाइन करने की योजना बना रही है।
पिछले एक और अपडेट में टॉगल्स के लिए नए स्टाइल की घोषणा हुई थी जो मटीरियल डिजाइन 3 की गाइडलाइंस को फॉलो करता है। इससे पता चलता है कि कंपनी मटीरियल डिजाइन 3 की गाइडलाइंस के अनुसार ऐप को रीडिजाइन कर रही है।