Digit.in

पेटीएम पर लेन-देन करना अब हुआ और भी सुरक्षित, कंपनी ने पेश किया नया सिक्योरिटी फीचर

Highlights

पेटीएम नोटबंदी के इस दौर का लाभ लेना चाहता है और अपनी पेमेंट प्रोसेसर को सुरक्षित बना कर वह उन लोगों को भी अपने साथ जोड़ना चाहता है जो अपने पैसे की सुरक्षा को लेकर काफी जागरूक हैं और अभी तक इसी वजह से इ-वालेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं.

पेटीएम पर लेन-देन करना अब हुआ और भी सुरक्षित, कंपनी ने पेश किया नया सिक्योरिटी फीचर

नोटबंदी के तहत RBI ने Rs. 500 और Rs. 1000 के पुराने नोटों को भारत में बंद कर दिया है. इस वजह से लोगों को काफी परेशानी भी हो रही है. लेकिन आज के दौर में भारत में ऐसी टेक्नोलॉजी आज चुकी है, जिसके जरिये आप बिना किसी परेशानी के भी इस नोटबंदी के समय में भी अपनी लाइफ को आराम से जी सकते हैं. 

हम बात कर रहे हैं, ऑनलाइन पेमेंट और इ-वालेट के बारे में, इ-वालेट को इतेमाल करना काफी आसान होता है और आप अपने स्मार्टफ़ोन से इसका बड़े ही आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन हमे हर वक्त इ-वालेट की सुरक्षा को लेकर चिंता लगी रहती है. इसी वजह से कई लोगों नोटबंदी के दौर में भी इ-वालेट का इस्तेमाल करना नहीं चाहते हैं. लेकिन हम बता दें कि, खबर ये आई है कि इ-वालेट कंपनी पेटीएम ने अपने ऐप में एक नया सिक्योरिटी फीचर डाला है, जिसके जरिये अब पेटीएम के जरिये किया जाने वाला भुगतान और भी सुरक्षित हो गया है.

पेटीएम के इस नए सुरक्षा फीचर के बारे में बात करें तो, अभी इसे सिर्फ एंड्राइड यूजर्स के लिए ही पेश किया गया है, साथ ही जल्द ही iOS यूजर्स के लिए भी इस नए सिक्योरिटी फीचर को पेश किया जायेगा. इस नए फीचर की मदद से आप वॉलेट में सभी ट्रांजेक्शन पर लॉक लगा सकते हैं. इसके बाद किसी भी पेमेंट या पासबुक पढ़ने के लिए आपको पिन, पैटर्न, पासवर्ड या प्राइवेसी प्रोटेक्शन पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा. अभी यह ऐप वैकल्पिक है, और आप जब अपने पेटीएम ऐप को अपडेट करेंगे. इसके बाद जब आप पे या पासबुक बटन पर टैप करेंगे तो इस नए सिक्योरिटी फ़ीचर के बारे में पॉप अप बॉक्स में नोटिफिकेशन मिलेगा. अब आपको एड सिक्योरिटी फ़ीचर पर टैप करना होगा. इसके बाद अपने पिन, पैटर्न या पासवर्ड की पुष्टि करनी करें. अब आपका नया फीचर शुरू हो गया है.

गौरतलब हो कि, इस सिक्योरिटी फीचर के आने से पहले कोई भी व्यक्ति जो आपके फ़ोन को ओपन कर सकता है, पेटीएम से लेन-देन कर सकता था. लेकिन इस नए फीचर के आने के बाद पेटीएम में लेन-देन करते समय एक नया सिक्योरिटी लेवल मौजूद होगा. यह फ़ीचर उन्हीं फोन में काम करेगा जो स्क्रीन लॉक से लैस हैं, जैसे कि पिन, पासवर्ड, पैटर्न या फिंगरप्रिंट.

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma

View full profile