WhatsApp status
आज के डिजिटल दौर में WhatsApp केवल मैसेजिंग ऐप नहीं रहा, बल्कि लोगों की रोज़मर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। खासकर WhatsApp Status का फीचर, जहां हम अपनी तस्वीरें, वीडियो और अब म्यूजिक के साथ अपनी भावनाएं और यादें शेयर करते हैं। अब हाल ही में WhatsApp ने एक नया अपडेट दिया है जिससे आप सीधे अपने Status पर बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के म्यूजिक जोड़ सकते हैं। इस नए फीचर से आपका Status और भी खास और आकर्षक बन जाएगा। आइए जानते हैं इस फीचर का इस्तेमाल कैसे करें।
पसंदीदा गाने के साथ Status बनाएं खास: अब आप फोटो पर 15 सेकंड तक और वीडियो पर 60 सेकंड तक म्यूजिक जोड़ सकते हैं।
Personal Detail की पूरी सुरक्षा: WhatsApp की तरह यह फीचर भी एन्क्रिप्टेड है, यानी आपकी प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।
24 घंटे में Status खत्म: म्यूजिक वाला Status भी 24 घंटे बाद अपने आप हट जाएगा।
यह भी पढ़ें: OTT पर आने वाला है एंटरटेनमेंट का तूफान, ये हैं 5 सबसे ज़बरदस्त अपकमिंग वेब सीरीज, जानिए कब और कहां देखें
नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने Status में बेहद आसान तरीके से Music जोड़ सकते हैं।
ध्यान दें: यह फीचर अभी धीरे-धीरे सभी डिवाइसों पर उपलब्ध हो रहा है। ध्यान रखें कि आपका WhatsApp ऐप लेटेस्ट वर्जन में अपडेट हो।
अब आप WhatsApp Status में सीधे म्यूजिक जोड़कर अपनी क्रिएटिविटी को और भी बेहतर बना सकते हैं। यह नया फीचर आपकी तस्वीरों और वीडियो को और भी मज़ेदार और दिलचस्प बनाता है। तो देर किस बात की? अभी अपने WhatsApp को अपडेट करें और म्यूजिक के साथ अपनी स्टोरीज को सजाएं!
यह भी पढ़ें: बिना भाग-दौड़ और परेशानी के घर बैठे पाए अपना ड्राइविंग लाइसेंस – यहां जानिए पूरा प्रोसेस