आजकल ऐसी भी सुविधाएँ यूजर्स को मिल रही हैं, जिनकी मदद से एक फोन के स्थान पर दो दो फोन्स पर एक ही व्हाट्सएप को चला जा सकता है। अब अगर आप अपने फोन्स में इसे चला रहे हैं तो सही है लेकिन अगर आपके व्हाट्सएप को अपने फोन में कोई और ही चला रहा है तो यह दिक्कत वाली बात है। आज हम आपको बताने वाले है कि आखिर कैसे इस बात की जांच कर सकते हैं कि आपका व्हाट्सएप किसके फोन में चल रहा है, इसके अलावा आप इसे कैसे बंद कर सकते हैं। आइए जानते है कि आपको क्या करना होगा? यहाँ हम आपको स्टेप बे स्टेप यह जानकारी देने वाले है कि आखिर आप कैसे चेक कर सकते है कि किसी अन्य फोन पर आपके व्हाट्सएप को कौन चला रहा है।
अगर आप एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर हैं तो क्या करें?
अगर आप एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं तो जानना चाहते हैं कि आपका व्हाट्सएप अपने फोन में कौन इस्तेमाल करना है तो इसके लिए आपको क्या करना है, आइए जानते हैं।
यह भी पढ़ें: पंचायत के ‘बनराकस’ से भी ज्यादा भयंकर कॉमेडी से भरी हैं ये वेब सीरीज, हंस हंस के हो जाएगा पेट दर्द, चौथी तो सबकी बाप है
- सबसे पहले आपको अपने फोन में व्हाट्सएप को ओपन करना है। अब आपको चैट में जाना है।
- यहाँ जाने के बाद आपको टॉप राइट कॉर्नर पर तीन डॉटस नजर आने वाले हैं।
- आपको इसपर क्लिक करके Linked Devices ऑप्शन पर जाना है।
- यहाँ आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही यह पता चल जाने वाला है कि कौन सा डिवाइस आपके व्हाट्सएप पर आखिरी बार ऐक्टिव था।
- अगर यह आपका ही डिवाइस था तो आपको यह भी चल जाने वाला है, हालांकि, अगर यह किसी अन्य का डिवाइस था तो इसकी भी जानकारी आपको मिल जाने वाली है।
iPhone का इस्तेमाल करने वाले कैसे जांच करें?
अगर आप iOS Platform पर हैं तो आपको क्या करना है। आइए जानते हैं।
- सबसे पहले अपने iOS डिवाइस में व्हाट्सएप को ओपन करें।
- इसके बाद आपको व्हाट्सएप सेटिंग में जाना होगा।
- यहाँ जाने के बाद आपको Linked Devices ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो आपको यह जानकारी मिल जाने वाली है कि आखिर डिवाइस आपके व्हाट्सएप पर कौन सा ऐक्टिव था।
- इस जानकारी के आधार पर आपको यह पता चल जाने वाला है कि यह आपका ही फोन था, या किसी अन्य का फोन आपके व्हाट्सएप से लिंक था।
कैसे अपने व्हाट्सएप से हटा दें दूसरे फोन्स का एक्सेस?
अगर आपको ऐसा कोई डिवाइस मिल जाता है जो आपके व्हाट्सएप से जुड़ा हुआ था, और वह आपके मैसेज आदि पढ़ रहा था और आप इस डिवाइस पर अपने व्हाट्सएप के एक्सेस को बंद करना चाहते हैं तो आइए आपको क्या करना होगा।
- इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप को ओपन करें।
- अब एंड्रॉयड और iOS फोन्स में पिछले स्टेप्स को फॉलो करके Linked Devices वाले ऑप्शन पर जाएँ।
- यहाँ आपको Devices Status पर जाकर सभी जुड़े डिवाइस को लॉग आउट कर देना है।
- ऐसा करने से आपके फोन में व्हाट्सएप पर एक्सेस वाले सभी फोन्स या डिवाइस से आपके व्हाट्सएप का एक्सेस हट जाने वाला है।
यह भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च कर दिए दो सस्ते मोबाइल फोन, इंडिया प्राइस देखकर खरीदने दौड़ जाएंगे, टॉप फीचर भी हैं तगड़े