Samsung Galaxy S26 FE Launched in India Price Sale date soon specs
सैमसंग ने इंडिया के स्मार्टफोन बाजार में अपने जाने माने फैन एडिशन के नए फोन्स को लॉन्च करते हुए बाजार में Samsung Galaxy S26 FE को आधिकारिक तौर पर एंट्री दे दी है। इस फ्लैगशिप-ग्रेड फोन को कई दमदार फीचर्स के साथ कम या किफायती दाम में लौंछन किया गया है। यह नया मॉडल 3-नैनोमीटर प्रोसेसर, स्लिम प्रोफाइल, बड़े डिस्प्ले और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर आदि से लैस है। इस फोन की एक अन्य खासियत को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह एंड्रॉयड के सबसे नए वर्जन यानि एंड्रॉयड 17 पर लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें आपको One UI 9 की स्किन भी मिलती है। कंपनी का दावा है कि फोन को पूरे 7 साल के ओएस और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहने वाले हैं। आइए सैमसंग फोन के प्राइस और इसके सबसे दमदार फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
इंडिया के स्मार्टफोन बाजार में Samsung Galaxy S26 FE को सिंगल स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन यानी 8GB RAM + 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गए है, फोन की कीमत को देखते हैं तो यह फोन 79,999 रुपये के प्राइस में इंडिया में एंट्री मार चुका है। कलर ऑप्शन्स की बात करें तो खरीदारों के लिए इसे तीन खूबसूरत और रिफ्रेशिंग शेड्स यानि पिस्ताचियो (Pistachio), ब्लूबेरी (Blueberry) और ग्रेफाइट (Graphite) में खरीदा जा सकता है।
लॉन्च ऑफर के तौर पर इस फोन पर कंपनी ने ग्राहकों के लिए कई शानदार ऑफर्स की घोषणा की है। पुराने फोन को अपग्रेड करने वाले यूज़र्स को एक्सचेंज पर पूरे 8,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस मिल सकता है। वहीं चुनिंदा पार्टनर्स के जरिए 30 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ अतिरिक्त 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है। इसके अलावा, प्रमुख बैंक कार्ड्स के जरिए खरीदारी करने पर ग्राहकों को 7,000 रुपए का फ्लैट कैशबैक या 12 महीने की नो-कॉस्ट बैंक ईएमआई का ऑप्शन भी मिलने वाला है। सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से खरीदारी करने वाले खरीदार 18 महीने की नो-कॉस्ट बैंक ईएमआई का भी लाभ उठा सकते हैं।
हार्डवेयर और परफॉर्मेंस आदि की बात करें तो Galaxy S26 FE में सैमसंग का इन-हाउस 3nm प्रोसेस पर निर्मित प्रोसेसर मिलता है, यह Exynos 2500 चिपसेट है, कंपनी ने इसके सपोर्ट के लिए फोन में 8GB रैम के साथ अच्छी खासी स्टॉरिज भी दी है।
इसके अलावा डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.7-इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन पर विजुअल्स पूरी तरह नजर आते हैं, स्क्रीन काली नहीं होती है। फोन में Gemini Omni एआई टूल इंटीग्रेट किया गया है, जो गैलरी में सेव फोटोज और वीडियोज की मदद से अपने आप सिनेमैटिक वीडियो क्लिप्स क्रिएट और एडिट करने की सुविधा देता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड सेंसर, 123-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, और 3x ऑप्टिकल जूम व OIS के साथ आने वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं, फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और शार्प सेल्फी के लिए 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
फोन को पावर देने के लिए फोन में आपको 4,900mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W वायर्ड सुपर-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। सैमसंग का दावा है कि 45W चार्जर के जरिए यह फोन महज 30 मिनट में 69 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। इसके अलावा इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावरशेयर (रिवर्स वायरलेस चार्जिंग) का सपोर्ट भी मिलता है।
यह भी पढ़ें: 2027 के पहले ही दिन बदल जाएगी Online Shopping की तस्वीर, नए नियम जानकर चौंक जाएंगे