स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Asus ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि कंपनी ने Android 9 Pie अपडेट को ZenFone 5Z स्मार्टफोन यूज़र्स के रोल आउट होना शुरू हो चूका है। कंपनी का कहना है कि यह अपडेट over-the-air (OTA)उपलब्ध कराया गया है और ZenFone 5Z को जल्द ही अगले कुछ दिनों में ये अपडेट मिल जायेगा। आसुस के फ्लैगशिप स्मार्टफोन ZenFone 5Z Android Pie के लिए यह खास अपडेट फेज के आधार पर रिलीज होगा। इसके साथ ही ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है की अपडेट मिलने में यूज़र्स को थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि इस अपडेट का साइज़ 1,080 MB है।
कंपनी ने यूज़र्स को यह अपडेट WiFi नेटवर्क पर करने का सुझाव दिया है। आपको बता दें कि फरवरी 2018 में ZenFone 5Z को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में पेश किया गया था। इसके बाद ही इसे जुलाई में यूज़र्स के लिए भारतीय मार्केट में उपलब्ध कराया गया। बताया जा रहा है कि कंपनी इस अपडेट के साथ यूज़र्स के लिए आसुस के ZenFone 5Z फ़ोन में कई नए फीचर्स उपलब्ध करा सकती है। आपको बता दें कि अपडेट प्रीलोडेड डार्क थीम के साथ आता है। इसके साथ ही यह गेसचर सपोर्ट के साथ नया नेविगेशन सिस्टम भी ला सकता है।
Asus ZenFone 5Z को लॉन्च के समय एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर उपलब्ध कराया गया था वहीँ अब यह फ़ोन लेटेस्ट अपडेट के बाद एंड्रॉयड पाई पर आ जाएगा। यूज़र्स के लिए कहा जा रहा है कि अगर वो नोटिफिकेशन का इंतज़ार नहीं कर सकते हैं तो इस अपडेट को मैनुअली भी पा सकते हैं। इसके लिए यूज़र्स को Settings > About > System Update में जानकर मैनुअली अपडेट करना होगा।