बिंगो M2 स्मार्ट बैंड आपको ब्लैक कलर में मिल जाएगा और ये सभी बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है.
बिंगो टेक्नोलोजीस ने अपना नया बैंड पेश किया है. ये बिंगो M2 स्मार्ट बैंड है और इसकी कीमत Rs. 999 है. बिंगो M2 स्मार्ट बैंड आपको ब्लैक कलर में मिल जाएगा और ये सभी बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है. यानी इसे आप अमेज़न इंडिया, स्नेपडील, फ्लिप्कार्ट और शॉपक्लूस के अलावा Paytm से भी ले सकते हैं.
अगर इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको स्वास्थ्य से जुड़े कई बढ़िया फीचर मिल जायेंगे. इसमें आपको एक OLED डिस्प्ले भी मिल रही है. इसके अलावा इसमें पेडोमीटर और कैलोरीज मीटर भी है.
इसके साथ ही इसमें एक हार्ट रेट सेंसर भी है. जो समय समय पर आपके हार्ट रेट को देखता रहता है. साथ ही इसमें एक स्लीप मॉनिटर भी है. इसे IP67 का पंजीकरण प्राप्त है. जिसके बाद यह 30 मीटर पानी में डूबे रहने पर भी ख़राब नहीं होती है.
इसमें एक 70mAh क्षमता की बैटरी भी दी गई है. जो कंपनी के अनुसार, 300 घंटे तक काम कर सकती है.