Vodafone Idea Vi affordable 84 days recharge plan offer Unlimited call limited data and SMS
Vodafone Idea की ओर से वैसे तो अपने ग्राहकों के लिए नए प्लांस को लेकर आने की परंपरा रही है, लेकिन यह Jio और Airtel के जैसी नहीं है, यह सभी जानते हैं। इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि जितना रिलायंस जियो और एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए प्लांस को पेश करते हैं, शायद ही अन्य किसी कंपनी की ओर से इतने प्लांस को पेश किया जाता हो। हालांकि, अब इस लिस्ट में Vi ने भी अपने नाम को शामिल कर लिया है। टेलीकॉम कंपनी Vi की ओर से एक नए हाइब्रिड Prepaid Plan को पेश किया गया है, जो कॉलिंग, डेटा के अलावा इंटरनेशनल बेनेफिट भी प्रदान करता है।
इसका मतलब यह है कि यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट हो सकता है, जो लगातार विदेशों में भी अपनों से कनेक्ट रहते हैं या रहना चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडीटी को अगर देखा जाए तो यह 365 दिन की यानि एक साल की है। इसमें लोकल और इंटरनेशनल रोमिंग के फायदे एक ही प्लान में मिलते हैं। अभी हाल ही में Airtel ने अपने ग्लोबल IR Plan को लॉन्च किया था, इसके बाद Vi ने भी इसी ओर अपने कदम बढ़ा लिए हैं। आइए इस प्लान के प्राइस से लेकर इसके सभी बेनेफिट देखते हैं।
अगर आप Vi के इस प्लान को खरीदना चाहते हैं तो पहले आपको इसकी सबसे बड़ी खासियत को जान लेना चाहिए। यह प्लान आपके लिए ऑल-इन-वन सोल्यूशन होने वाला है। इसमें आपको भारत के साथ साथ ग्लोबल रोमिंग की सुविधा भी दी जा रही है। ऐसे में इस प्लान को आप देशी होने के साथ साथ विदेशी भी कह सकते हैं। इस प्लान में आपको अपनी रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करने वाले बेनेफिट तो मिलते ही हैं, इसके अलावा यह प्लान आपको विदेशों में भी कॉलिंग करने की सुविधा दे रहा है। प्लान में आपको 1.5GB डेटा का लाभ मिलता है।
यह डेटा आपको डेली और केवल इंडिया के ग्राहकों को ही दिया जा रहा है। इसके अलावा इस प्लान में कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी दे रही है। प्लान के बेनेफिट इतने पर ही खत्म नहीं होते हैं, इस प्लान में आपको 100 SMS का लाभ भी डेली दिया जा रहा है। अब आइए जानते है कि इस प्लान में कौन से इंटरनेशनल बेनेफिट मिल रहे हैं।
इस प्लान में आपको इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा मिल रही है। आइए जानते हैं कि इस प्लान में किस देश में किस तरह के फायदे मिल सकते हैं। असल में, इस प्लान के साथ ग्राहकों को 59 देशों में 100 मिनट की आउटगोइंग कॉलिंग का लाभ मिलने वाला है, इसमें लोकल और इंडिया वाली कॉलिंग अलग से मिलती है। इसके अलावा यही सुविधा आपको इनकमिंग कॉल्स पर भी मिल रही है।, इसके अलावा प्लान के साथ ग्राहकों को 5GB इंटरनेशनल डेटा का लाभ भी दिया जा रहा है।
दूसरी ओर, इसी प्लान में ग्राहकों को 65 देशों में 50 मिनट की आउटगोइंग, इनकमिंग कॉल का लाभ मिल रहा है, इसमें 1GB डेटा बेनेफिट भी शामिल है। इतना ही नहीं, इस प्लान के साथ UAE में 25 मिनट की आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल मिलने वाली है, इसमें डेटा यहाँ इस देश में नहीं दिया जा रहा है। अगर आप तय लिमिट को पूरा खत्म कर लेते हैं तो आपको 10 रुपये प्रति मिनट के हिसाब से देने होंगे। इस प्लान में डेटा के लिए आपको 10 रुपये प्रति MB के लिए देने होंगे और 15 रुपये के आसपास आपको SMS के लिए देने होंगे।
अगर आप इस प्लान को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप अब इसके बेनेफिट आदि के बारे में जानते ही हैं। यह बेनेफिट आपको 4,997 रुपये के प्राइस में मिल रहे हैं। इसके अलावा इस प्लान की वैलिडीटी को अगर देखा जाए तो यह 365 दिन की है। इस हिसाब से इस प्लान में अगर आप दिन के खर्च को देखते हैं तो यह लगभग लगभग 14 रुपये के आसपास होता है।
अगर आप जल्दी जल्दी विदेशों में यात्रा करते हैं तो आपको इस प्लान की जरूरत होने वाली है, क्योंकि इस प्लान के साथ आपको किसी भी देश में जाकर अलग से सिम खरीदने की जरूरत नहीं होने वाली है। आप इसी एक प्लान के साथ और अपनी ही सिम के साथ अपनों के साथ विदेश जाकर भी जुड़े रह सकते हैं, इंडिया में प्लान में जो बेनेफिट मिल रहे हैं, उनके अलावा आपको इस प्लान में विदेशों में क्या क्या बेनेफिट मिलते हैं। सभी डिटेल्स अब आप जानते हैं। ऐसे में आप अपने बजट और अपनी जरूरत के हिसाब से देख सकते हैं कि यह प्लान आपको खरीदना चाहिए या नहीं।
यह भी पढ़ें: Jio ने अचानक बंद किए ये खास प्रीपेड रिचार्ज, अब इन प्लान्स से यूज़र्स को करना होगा गुज़ारा