Exclusive recharges offer available only on the Vi App
वोडाफोन आइडिया ने अपने Rs 99 और Rs 128 प्रीपेड प्लांस की वैधता को कम कर दिया है। इस टेलिकॉम कंपनी के यूजर्स ज्यादातर सस्ते ही प्लांस खरीदते हैं, इसलिए जो यूजर्स अब तक Rs 99 प्लान के साथ रिचार्ज कर रहे थे, अब उन्हें लगातार जल्दी-जल्दी रिचार्ज करवाना होगा। बता दें कि ये बदलाव अभी केवल मुंबई के टेलिकॉम सर्कल में आए हैं। आइए देखते हैं Rs 99 और Rs 128 प्लांस की नई वैधता…
Rs 99 प्लान की पुरानी वैधता 28 दिन थी लेकिन अब इसे घटाकर 15 दिन कर दिया गया है। यानि इस प्लान का प्रतिदिन का खर्च Rs 3.53 से बढ़कर Rs 6.6 हो गया है। प्लान के अन्य बेनेफिट पहले जैसे ही हैं। इसमें आपको 200MB डेटा और Rs 99 का टॉकटाइम मिलता है लेकिन इसमें SMS की सुविधा नहीं दी जा रही है।
मुंबई में Rs 128 प्लान की वैधता को 28 दिनों से घटाकर 18 दिन कर दिया गया है। इसका मतलब है कि इस प्लान का रोजमर्रा का खर्च Rs 4.57 से बढ़कर अब Rs 7.11 हो गया है। हालांकि, इसके बेनेफिट्स में भी कोई बदलाव नहीं आया है। यूजर्स को 10 लोकल ऑन-नेट नाइट मिनट + 2.5 पैसे प्रति सेकंड पर सभी लोकल/नेशनल कॉल्स मिल रहे हैं। नाइट मिनट बेनेफिट रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक उपलब्ध रहता है।
यह बदलाव अभी तक केवल मुंबई में आया है, इसलिए काफी संभावना है कि Vi अपने ग्राहकों के रिएक्शन को देखने के लिए अभी इसकी टेस्टिंग कर रहा है। ठीक ऐसा ही एयरटेल ने किया था जब वह बेस टैरिफ को Rs 99 से बढ़ाकर Rs 155 करना चाहता था। एयरटेल ने पहले केवल दो सर्कल्स में इस बदलाव पेश करके ग्राहकों के रिएक्शन को देखते हुए इसे टेस्ट किया था।