Reliance Jio और Airtel के बाद 5G को लेकर Vi की बड़ी तैयारी..2 महीने में 90 शहरों में 5G मिलना हो जाएगा शुरू

HIGHLIGHTS

Vi का बड़ा ऐलान, अब बिना SIM Change किये मिलेगा 5G!

Vodafone Idea आने वाले 2 महीने में 90 शहरों में 5G देने वाला है।

कैसे आप Vi 5G को अपने फोन में प्राप्त कर सकते हैं, इसकी प्रोसेस यहाँ दी गई है।

Vodafone Idea (Vi) भी अब Reliance Jio और Airtel की डगर चलने लगा है। कंपनी ने ऐलान कर दिया है कि भारत में वह अपनी 5G सर्विस को आने वाले समय में तेजी से बढ़ाने वाला है। अगर कंपनी की घोषणा को देखा जाए तो जानकारी मिलती है कि कंपनी आने वाले 2 महीने में लगभग लगभग 90 शहरों में अपने 5G नेटवर्क को पहुंचा देने वाली है, ऐसा भी कह सकते है कि कंपनी जल्द ही अपनी 5G सेवा को शुरू कर सकती है। अगर अभी की बाट करें तो ऐसा कहा जा सकता है कि कंपनी लगभग लगभग 43 शहरों में अपनी 5G सेवा को दे रही है। हालांकि, मई 2026 तक यह संख्या बढ़कर 133 शहरों तक पहुँच जाने वाली है। इसका मतलब है कि अभी के लिए जिन भी शहरों में Vi 5G नहीं है, आने वाले समय में या ऐसा कह दें कि कुछ दिनों में वहाँ 5G बुलेट की रफ्तार से आपको इंटरनेट देने वाला है।

किन इलाकों में दिया जाने वाला है Vi 5G?

अगर कंपनी की मानें तो ऐसा कहा जा सकता है कि इस बार 5G रोलआउट उन इलाकों में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, ज्यादा ज्यादा से ज्यादा 5G फोन इस्तेमाल में लिए जा रहे हैं। इसके अलावा उन शहरों में जहां डेटा की खपत बेहद ही ज्यादा है। अगर सही मायने में देखा जाए तो ऐसा माना जा सकता है कि कंपनी उन शहरों में अपने 5G को लाने की तैयारी कर रही है। जो शहर तेजी से विकसित हो रहे हैं, या जो इंडस्ट्रियल एरिया में आते हैं। हालांकि, Vi अपने 5G को ला तो रही है, लेकिन जाहिर तौर पर यह Airtel और Reliance Jio से काफी पीछे है। असल में, अभी के लिए अगर देखा जाए तो यह दोनों ही कंपनी पहले ही कई शहरों में 5G नेटवर्क शुरू कर चुकी हैं, इनके 5G को लोग इस्तेमाल कर चुके हैं और जानते है कि इनकी सेवाएं कैसी हैं। ऐसे में Vi के 5G का आना सभी के लिए अच्छी खबर है लेकिन Vodafone Idea के ग्राहकों के लिए तो इसे खुशी की सबसे बड़ी खबर कही जा सकती है।

किन शहरों में मिलती है 5G सेवा?

कंपनी ने जानकारी दी है कि वह अपने Vi 5G को बड़े पैमाने पर बढ़ा रही है, अभी के लिए Vi 5G जहां दिया जा रहा है, उन शहरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश आदि शहर और राज्य शामिल हैं, लेकिन आने वाले समय में इस सेवा को चेन्नई, हैदराबाद, वाराणसी, प्रयागराज, गांधीनगर, गोवा, कोल्हापुर, पुदुचेरी और सीकर में भी शुरू कर दिया जाने वाला है।

Vi-Nokia, Ericsson और Samsung के साथ मिलकर कर रही काम?

आपको यह बताते चलते हैं कि कंपनी अपने 5G नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए Nokia, Ericsson और Samsung जैसी बड़ी टेक कंपनियों के साथ निरंतर काम कर रही है। इन कंपनियों की मदद से नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है, ताकि यूजर्स को बेहद फास्ट और स्टेबल 5G स्पीड दी जा सके।

यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे UPI से जुड़े नियम.. इस कारण फ्रॉड हुआ तो बैंक भरेगा पैसे? देखें यूजर्स का फायदा या नुकसान

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :