Exclusive recharges offer available only on the Vi App
Vodafone-Idea ने एक नया ऑफर पेश किया है जो मौजूद प्रीपेड प्लान में अतिरिक्त डेटा ऑफर करता है। अगर यूजर्स Vi मोबाइल ऐप के जरिए अपना प्रीपेड कनेक्शन रिचार्ज करते हैं तो आप कंपनी के नए अतिरिक्त डेटा ऑफर के तहत अतिरिक्त डेटा का लाभ उठा सकेंगे।
Vi के एक्स्ट्रा डेटा ऑफर का लाभ आप केवल Vi ऐप से प्रीपेड रिचार्ज खरीदने पर ही उठा सकेंगे। इसके लिए आपको Vi के ‘महा रिचार्ज’ प्लांस में से किसी एक को चुनना होगा, जो Rs 199 और इससे ऊपर की कीमत में उपलब्ध हैं।
टेलिकॉम कंपनी द्वारा साझा की गई डिटेल्स के अनुसार, Rs 199 से Rs 299 के बीच का रिचार्ज प्लान खरीदने पर तीन दिनों के लिए 2GB फ्री डेटा मिलेगा। इसके अलावा Rs 299 और इससे अधिक का प्लान रिचार्ज करने पर 5GB अतिरिक्त डेटा ऑफर किया जाएगा और यह भी तीन के लिए वैलिड होगा।
हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि क्या Vi के अतिरक्त डेटा को केवल Vi की उन्हीं कॉन्टेन्ट स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ के जरिए उपयोग किया जा सकता है जो इसके ऐप पर उपलब्ध हैं।
Vi इस ऑफर को ऐसे समय पर लेकर आया है जब तीनों बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में यह इकलौता बिना 5G सेवा वाला ऑपरेटर है। Vi ने ऐलान किया है कि यह बहुत जल्द भारत में 5G सुविधा लाने की योजना बना रहा है।