गर्दा उड़ा रहा Jio का 449 रुपये वाला प्लान, एक रिचार्ज में 4 लोगों का फायदा, सबको मिलेगा अनलिमिटेड 5G और कॉलिंग

By

आज के समय में Reliance Jio का अनलिमिटेड 5G प्रीपेड प्लान आमतौर पर 349 रुपये से शुरू होता है। लेकिन अगर सही तरीके से प्लान चुना जाए, तो इससे भी कम खर्च में वही सुविधाएं ली जा सकती हैं। उदाहरण के तौर पर Jio का 449 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान ऐसा विकल्प है, जिसे शेयर करके प्रति व्यक्ति लगभग 265 रुपये में अनलिमिटेड 5G और कॉलिंग जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। कई लोगों की सोच यह है कि पोस्टपेड प्लान महंगे होते हैं, लेकिन सही इस्तेमाल से ये प्रीपेड से सस्ते भी पड़ सकते हैं और ज्यादा फायदे भी दे सकते हैं।

कुल खर्च कितना आएगा?

इस प्लान की खासियत इसकी फैमिली ऐड-ऑन सुविधा है। 449 रुपये वाले बेस प्लान में आप तीन अतिरिक्त नंबर जोड़ सकते हैं। हर नए नंबर के लिए 150 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है। इस तरह चार लोगों के लिए कुल बेस खर्च 899 रुपये हो जाता है। इसमें लगभग 161.82 रुपये टैक्स जोड़ने के बाद कुल बिल करीब 1060.82 रुपये बनता है। जब इस रकम को चार लोगों में बांटा जाता है, तो प्रति व्यक्ति खर्च लगभग 265 रुपये प्रति माह आता है।

449 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान के फायदे

अगर सुविधाओं की बात करें, तो इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है, हालांकि इसके लिए यूजर का 5G नेटवर्क ज़ोन में होना और 5G डिवाइस इस्तेमाल करना ज़रूरी है। 5G इस्तेमाल के दौरान प्लान के डेटा से कोई कटौती नहीं होती। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग भी शामिल है और पोस्टपेड होने के कारण रिचार्ज खत्म होने जैसी चिंता नहीं रहती। बिल बनने के बाद भुगतान के लिए कुछ समय मिलता है, और इस दौरान सेवाएं बंद नहीं होतीं।

डेटा का बंटवारा कैसे होता है?

डेटा बेनिफिट्स में प्राइमरी यूजर को 75GB डेटा दिया जाता है, जबकि हर ऐड-ऑन नंबर को 5GB डेटा मिलता है। यह डेटा खासतौर पर 4G उपयोग के लिए है। अगर कोई ऐड-ऑन यूजर अपना 5GB डेटा खत्म कर लेता है, तो वह प्राइमरी यूजर के 75GB डेटा पूल से इंटरनेट इस्तेमाल जारी रख सकता है।

अगर तुलना की जाए, तो लगभग 265 रुपये में ऐसा कोई प्रीपेड प्लान उपलब्ध नहीं है जो अनलिमिटेड 5G, कॉलिंग और बिना वैलिडिटी टेंशन के सेवाएं दे सके। पोस्टपेड प्लान में एक और फायदा यह है कि पूरा डेटा एक साथ मिलता है, जिससे रोजाना लिमिट की पाबंदी नहीं रहती।

अतिरिक्त डिजिटल बेनिफिट्स भी शामिल

इसके अलावा इस प्लान के साथ कुछ अतिरिक्त डिजिटल बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इनमें 18 महीनों के लिए Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन, 5TB क्लाउड स्टोरेज, 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन और 50GB JioCloud स्टोरेज शामिल है। इस तरह यह प्लान सिर्फ किफायती ही नहीं, बल्कि सुविधाओं के मामले में भी काफी मजबूत विकल्प बन जाता है।

यह भी पढ़ें: सस्ते में मिल ये Samsung का जामफाड़ फोन..26000 रुपये का फोन मिल रहा 10000 रुपये सस्ता

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By