नए साल का शानदार तोहफा है मुकेश अंबानी की Jio का ये रिचार्ज प्लान.. एक प्याली चाय से भी सस्ता
अगर आप नए साल 2026 पर एक ऐसा प्लान खरीदने की सोच रहे हैं जो आपको केवल 10-15 रुपये यानि एक प्याली चाय की कीमत में मिल जाए तो इससे अच्छा कुछ हो ही नहीं सकता है। अब आप यह भी सोच रहे होंगे कि क्या इतना सस्ता प्लान होता भी है, जो एक कप चाय से भी सस्ता हो, तो आपको जानकारी दे देते हैं कि हाँ, ऐसा प्लान है और देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio के पास है। असल में, मुकेश अंबानी के रिलायंस जियो के इस प्लान को आप नए साल के तोहफे के तौर पर देख सकते हैं। कंपनी ने ऐसा कुछ ऑफर या नए साल का तोहफा आपको नहीं दिया है, लेकिन इतने सस्ते प्लान को अपने ग्राहकों को मुहैया करवाना ही एक तोहफे के समान है। आइए अब जानते है कि आखिर रिलायंस जियो के पास मौजूद इस प्लान को किस प्राइस में खरीदा जा सकता है।
रिलायंस जियो के इस प्लान को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो आपको यह प्लान मात्र 11 रुपये के प्राइस में मिलने वाला है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो इसे MyJio App और जियो.कॉम से खरीदा जा सकता है। आइए अब इस प्लान के फायदे (बेनेफिट) आदि पर एक नजर डालते हैं।
11 रुपये वाले प्लान के फायदे
11 रुपये की कीमत में आने वाले प्लान को एक खास प्लान के दर्जे से भी देखा जा सकता है। असल में, इस प्लान को खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो बेहद ही फंसे होने पर या आपातकाल की स्थिति में डेटा की तलाश में रहते हैं लेकिन उन्हें ये मिलता नहीं है। ऐसे में 11 रुपये के रिचार्ज प्लान को खरीदने पर उन्हें 10GB हाई-स्पीड डेटा मिल सकता है। ऐसे में इस डेटा का इस्तेमाल करके आप इस आपातकाल की स्थिति से बाहर आ सकते हैं। इतना ही नहीं, इस प्लान के अन्य फायदे भी हैं। आइए इनके बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हैं।
एक प्याली चाय की कीमत में आने वाले प्लान के अन्य बेनेफिट
अगर आप जानना चाहते हैं कि आखिर मुकेश अंबानी की जियो के इस प्लान की वैलिडीटी क्या है तो आइए आपको बताते हैं। रिलायंस जियो के इस प्लान को कंपनी ने 1 घंटे की वैलिडीटी के साथ पेश किया है। इसका मतलब है कि इस प्लान में मिलने वाले 10GB डेटा को आपको इस समयकाल के दौरान ही खत्म करना होगा। अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो डेटा खत्म हो जाने वाला है। इस प्लान के इस बेनेफिट के चलते ही आपको ऊपर बताया जा चुका है कि किसी भी आपातकाल की स्थिति में फंसे लोगों को लिए इस प्लान को डिजाइन किया गया है, जिन्हें अचानक ही ज्यादा डेटा की जरूरत होती है। इस तरह की स्थिति में आप भी इस प्लान का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस प्लान में नहीं मिलते ये फायदे
अगर आप यह भी जानना चाहते हैं कि इस प्लान में आपको अन्य प्लांस के मुकाबले क्या बेनेफिट नहीं मिलते हैं, तो आइए इनके बारे में भी जानकारी लेते हैं। असल में, इस प्लान में आपको 11 रुपये के प्राइस में केवल और केवल 10GB डेटा का ही लाभ मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में कॉलिंग और SMS जैसे बेनेफिट नहीं मिलते हैं। ऐसे में, अगर आप इस रिलायंस जियो रिचार्ज प्लान को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको इसे अपने प्राइमरी प्लान के साथ ही इस्तेमाल करना होगा। अगर आपके प्राइमरी प्लान में डेटा खत्म हो जाता तो आपको आपातकाल की स्थिति में इस प्लान में मिलने वाला डेटा का लाभ मिल जाने वाला है।
Airtel के पास भी है ऐसा ही एक दमदार प्लान
हालांकि, ऐसा नहीं है कि केवल और केवल रिलायंस जियो के पास ही इस तरह का प्लान मौजूद है। ऐसा ही एक प्लान एयरटेल के पास भी देखने को मिलता है। हालांकि, इस प्लान की कीमत जियो के प्लान से दोगुनी है। आइए जानते है कि एयरटेल के इस प्लान में आपको क्या फायदे मिलते हैं और यह एयरटेल प्लान इस प्राइस में रिचार्ज किया जा सकता है।
एयरटेल का 22 रुपये के प्राइस में आने वाला प्लान
एयरटेल के पास मिलने वाला प्लान 22 रुपये के प्राइस में आता है। इस प्लान में ग्राहकों को एक दिन की वैलिडीटी के लिए केवल और केवल 1GB डेटा ही ऑफर किया जाता है। इसका मतलब है कि जियो की तरह ही एयरटेल भी अपने इस प्लान में केवल डेटा का लाभ ही दे रहा है। ऐसे में आप जानते है कि इस प्लान को कैसे और किन अन्य प्लांस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इस प्लान में भी कॉलिंग और SMS जैसे अन्य फायदे नहीं मिलते हैं।