Reliance Jio के लिए यह बार बार बताने की जरूरत नहीं है कि यह देश के सबसे बड़ी निजी टेलिकॉम कंपनी है। इसके बाद Airtel और Vodafone Idea का नाम आता है। अब जब Reliance Jio एक बड़ी कंपनी है तो जाहिर है कि इसके पास रिचार्ज प्लांस की भी एक बड़ी रेंज होनी चाहिए। इसलिए कारण हमने सोचा कि आपके लिए Reliance Jio का एक बेहतरीन प्लान निकालना चाहिए, जो आपको वैल्यू फॉर मनी के साथ साथ सबसे बेहतरीन बेनेफिट भी प्रदान करे। हम कामयाब हुए हैं, हमने आपके लिए Jio का एक बेहतरीन रिचार्ज प्लान निकाल लिया है। इस प्लान को 150 रुपये से कम के प्राइस में खरीदा जा सकता है। प्लान में इस प्राइस में लंबी वैलिडीटी के अलावा बहुत से अन्य बेनेफिट भी मिलते हैं। इस प्लान को कंपनी ने Cricket Data Pack के तौर पर साइट पर लिस्ट किया है। इस प्लान को कंपनी ने मैसेज आदि के अलावा कॉलिंग बेनेफिट को इस प्लान में नहीं रखा है। इसके अलावा प्लान में आपको OTT के लाभ भी मिलते हैं। आइए इस प्लान के बारे में सबकुछ जानते हैं।
अगर आप एक ऐसा प्लान खरीदना चाहते हैं तो आपको कम प्राइस में 30 दिनों की वैलिडीटी प्रदान करे तो आप Jio के 149 रुपये के प्लान को खरीद सकते हैं। इस प्लान में आपको 10GB डेटा का लाभ दिया जा रहा है। इस डेटा को आप पूरे महीने में इस्तेमाल कर सकते हैं या इसे एक बार में भी खत्म किया जा सकता है। आप अपने अनुसार इस डेटा बेनेफिट को इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए प्लान के अन्य फ़ायदों पर भी नजर डालते हैं।
अगर आप इस रिलायंस जियो प्लान को खरीद रहे हैं तो हमने पाया है कि इसे Cricket Data Pack के तौर पर लिस्ट किया गया है, ऐसे में इसके साथ आपको IPL 2026 का मज़ा लेने के लिए JioHotstar का एक्सेस भी दियाजा रहा है। इसका मतलब है कि प्लान में आपको इंटरनेट के अलावा मनोरंजन का भी दमदार साधन मिल रहा है।
अगर आप केवल और केवल एक ऐसा प्लान चाहते हैं तो आपको लंबे समय की वैलिडीटी के अलावा कुछ डेटा और OTT बेनेफिट प्रदान कर दे तो आपके लिए यह प्लान बेस्ट हो सकता है। आपको केवल 149 रुपये खर्च करके यह प्लान मिल जाने वाला है। इस रिचार्ज प्लान को कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट के अलावा कंपनी के एप यानि MyJio App से रिचार्ज किया जा सकता है। इस प्लान को आप कुछ अन्य थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए भी रिचार्ज कर सकते हैं। हालांकि, आपको इस प्लान को लेते समय यह ध्यान देना चाहिए कि आपकी जरूरत क्या है।
हमने आमतौर पर देखा है कि रिचार्ज प्लांस को बहुत से बेनेफिट्स के साथ पेश किया जाता है, Unlimited Calling और SMS भी प्लांस का हिस्सा होते हैं, इसके अलावा कुछ प्लांस के साथ Unlimited 5G डेटा का लाभ भी दिया जा रहा है। ऐसा कह सकते हैं कि कंपनी अलग अलग यूजर्स को ध्यान में रखकर अलग अलग रिचार्ज प्लांस को पेश करती है। इसी कारण यह प्लान बाकी प्लांस से अलग है क्योंकि इसे एक सेट ऑफ ऑडियंस के लिए ही पेश किया गया है।
अगर आप भी इसी सेट ऑफ ऑडियंस से ताल्लुक रखते हैं तो आपको इस प्लान को खरीद लेना चाहिए, क्योंकि यह आपकी जरूरत में फिट बैठता है। याद रहे कि इस प्लान में आपको डेटा और लंबी वैलिडीटी के अलावा OTT लाभ ही मिल रहा है, इस बात को भूलकर अगर आप इस जियो प्लान को खरीदते हैं तो आपको जाहिर तौर पर नुकसान होने वाला है।
यह भी पढ़ें: मोबाइल फोन की दुनिया में ‘बादशाह’ होगा भारत..सरकार जल्द ला रही ये स्कीम, देखें कैसे होगी फायदेमंद