नोकिया नेटवर्क्स पूरे देश में 4G सेवा लॉन्च होने से पहले ही 5G नेटवर्क को लाने के योजना बना रही है. इसके लिए यह टेलकोस से भी चर्चा कर रही है.
नोकिया नेटवर्क्स, नोकिया की एक सब्सिडियरी कंपनी होने के साथ भारत में टेलीकम्युनिकेशन्स स्टैण्डर्ड डेवलपमेंट सोसाइटी का भी हिस्सा है. और खबर आ रही है कि यह देश में 5G नेटवर्क के ट्रायल की योजना बना रही है. PTI की एक रिपोर्ट के अनुसार, नोकिया नेटवर्क्स अमेरिका, साउथ कोरिया और जापान में इस सेवा का ट्रायल भी धुरु कर चुकी है यह इन देशों के ऑपरेटर्स के साथ मिलकर किया जा रहा है. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि इसका ट्रायल भारत में भी जल्द ही शुरू होने वाला है.
जैसे कि देखने में आ रहा है कि अब जल्द ही भारत में 5G ट्रायल शुरू होने वाला है. हालाँकि बता दें कि अभी भारत में पैन इंडिया का 4G नेटवर्क शुरू होने वाला भारत अभी इसके मध्य में ही है. बता दें कि भारती एयरटेल ने अपनी 4G सेवा को 2012 में ही शुरू कर दिया था. और इसके बाद से अब तक वोडाफ़ोन और रिलायंस इसे फॉलो कर रहे हैं. बता दें कि वोडाफ़ोन अब देश में जहां जहां इसकी ये सेवा उपलब्ध है वहां वहां सुपरनेट 4G दे रहा है. इसके साथ ही एयरटेल और रिलायंस भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं. हालाँकि अभी तक देश के लगभग ज्यादातर स्मार्टफोंस या अन्य डिवाइस पर 3G या 2G कनेक्टिविटी ही मिल रही है.
नोकिया नेटवर्क्स में मोबाइल ब्रॉडबैंड के हेड मिलिवोज वेला ने PTI को बताया है कि, 5G का सपना भारत में अब जल्द ही सच होने वाला है और 2020 तक इसे मुख्यधारा से जोड़ दिया जाएगा.” यह सब एक प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा.