टॉफी के दाम में रिचार्ज प्लान.. BSNL ने ग्राहकों की कर दी मौज, नए साल का सबसे बेहतरीन तोहफा, ये रही डिटेल्स
नए साल की शुरुआत आमतौर पर महंगे रिचार्ज और बढ़ते टैरिफ के साथ होती है, लेकिन BSNL ने 2026 की पहली सुबह ही करोड़ों मोबाइल यूज़र्स को अपने एक निर्णय से मानो चौंका दिया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने 1 रुपये का खास न्यू ईयर ऑफर लॉन्च किया है, जिसमें यूज़र्स को पूरे 30 दिनों की अनलिमिटेड कनेक्टिविटी मिल रही है। यह ऑफर खास उन लोगों के लिए राहत लेकर आया है जो सस्ते और भरोसेमंद मोबाइल प्लान की तलाश में रहते हैं।
क्या मिलता है BSNL के इस 1 रुपये वाले ऑफर में?
इस 1 रुपये वाले प्लान में यूज़र्स को रोज़ाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, 100 SMS डेली के अलावा अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी कंपनी की ओर से दी जा रही है। इसका मतलब है कि इस प्लान में आपको कॉलिंग से लेकर्ण इंटरनेट और मैसेजिंग तीनों ही मिल रहे हैं, यानि मात्र 1 रुपये में आपकी टेंशन खत्म हो रही है। आमतौर पर जिस प्लान के लिए सैकड़ों रुपये खर्च करने पड़ते हैं, वही सुविधाएं BSNL सिर्फ एक रुपये में दे रहा है।
कितने समय के लिए मिल रहे ये सब, क्या है BSNL Plan की वैलिडीटी?
आपने इस BSNL Plan में मिलने वाले सभी बेनेफिट आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर ली है। हालांकि, हमने आपको अभी तक बीएसएनएल के 1 रुपये के प्लान की वैलिडीटी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। आइए जानते है कि बीएसएनएल के इस प्लान में कितनी वैलिडीटी मिलने वाली है। आपको बता देते है कि यह सभी बेनेफिट जो इस प्लान में आपने अभी देखें हैं यह सभी आपको 30 दिनों यानि एक महीने के लिए दिए जा रहे हैं। बीएसएनएल ने अपने इस प्लान की घोषणा X Platform पर जाकर दी है, इसकी सभी डिटेल्स को आप यहाँ देख सकते हैं।
किन लोगों के बेस्ट हो सकता है ये ऑफर?
यह ऑफर खासतौर पर स्टूडेंट्स, सीनियर सिटीज़न्स और ग्रामीण इलाकों के यूज़र्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। जहां निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रिचार्ज कई लोगों की पहुंच से बाहर हो चुके हैं, वहीं BSNL का यह कदम डिजिटल इंडिया की सोच को ज़मीन पर उतारता दिखता है।
कितने समय के लिए मान्य है BSNL का ये ऑफर?
यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि यह स्कीम 31 जनवरी 2026 तक ही वैलिड है। यानी जो यूज़र्स इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, उन्हें नज़दीकी BSNL CSC (Customer Service Centre) या रिटेलर पर जाकर जल्द से जल्द एक्टिवेशन कराना होगा। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो इस टाइमलाइन के बाद यह प्लान मान्य नहीं होने वाला है। यानि कंपनी इस 1 रुपये के प्लान को बंद कर देने वाली है।