Jios only prepaid plan with free disney+ hotstar in 2025 check all benefits
भारत के सबसे बड़े टेलिकॉम ऑपरेटर Reliance Jio के पास अपने ग्राहकों के लिए फ्री Disney+ Hotstar के साथ आने वाला केवल एक प्रीपेड प्लान है। यह प्लान हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होगा, क्योंकि यह खासतौर से उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो डिज्नी+ हॉटस्टार का एक्सेस चाहते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या जियो अधिक डिज्नी+ हॉटस्टार प्लांस लेकर आता है या नहीं, खासकर रिलायंस और डिज्नी-स्टार मर्जर पूरा होने के बाद।
अब तक, जियो के पास केवल एक प्रीपेड प्लान है जिसमें यूजर्स को डिज्नी+ हॉटस्टार का सब्स्क्रिप्शन मुफ़्त में मिलता है। जिस प्लान की यहाँ हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत 949 रुपए है। और हाँ, यह एक ऐसा प्लान है जिसके साथ यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा।
रिलायंस जियो का 949 रुपए वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और 2GB डेली डेटा के साथ आता है। इस प्लान के साथ Disney+ Hotstar, JioCinema, JioCloud और JioTV के अतिरिक्त सब्स्क्रिप्शंस फ्री में दिए जाते हैं। यहाँ यूजर्स को 90 दिनों या 3 महीनों के लिए डिज़्नी+ हॉटस्टार मोबाइल एक्सेस मिलता है।
रिचार्ज करने के लिए क्लिक करें!
प्लान का डेली FUP डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है। इस प्लान में ग्राहकों के लिए एक कॉम्प्लिमेंट्री बेनेफिट के तौर पर अनलिमिटेड 5G भी शामिल है। अगर हम Jio के प्रतिस्पर्धियों जैसे Airtel और Vodafone Idea (Vi) की ओर देखें, तो आपके पास चुनने के लिए और ज्यादा विकल्प होंगे। लेकिन Vi के पास अब तक 5G नेटवर्क नहीं है। हालांकि, Vi ने भी अनलिमिटेड 4G डेटा पेश किया है जो असल में हर 28 दिनों के लिए 300GB है। इसके अलावा भारती एयरटेल भी अपने प्रीपेड प्लांस पर अनलिमिटेड 5G ऑफर करता है, लेकिन जियो की तरह इसके भी केवल 2GB डेली डेटा प्लांस ही अनलिमिटेड 5G के साथ आते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एयरटेल के सभी प्रीपेड प्लांस जो डिज़्नी+ हॉटस्टार के साथ आते हैं, अतिरिक्त बेनेफिट के तौर पर अनलिमिटेड 5G ऑफर करते हैं।