सिम चालू रखने के लिए Jio का बेस्ट प्लान, कीमत मात्र 75 रुपये से शुरू, महीने भर मौज!

Updated on 09-Feb-2026

Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के किफायती रिचार्ज विकल्प उपलब्ध करा रहा है। अगर आप ऐसा प्लान चाहते हैं जिसमें कम कीमत में रोजाना डेटा एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिले, तो जियो फोन प्राइमा के रिचार्ज आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। खास बात यह है कि इन सभी प्लान्स की कीमत 155 रुपये से नीचे है और इनमें डेली डेटा के साथ-साथ जियो टीवी का फ्री एक्सेस भी दिया जाता है। आइए इन प्लान्स के बारे में डिटेल में जानते हैं।

75 रुपये वाला जियो फोन प्राइमा प्लान

यह रिचार्ज 23 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें प्रतिदिन 100 MB डेटा दिया जाता है और अतिरिक्त 200MB डेटा भी शामिल है। यूजर्स को 50 SMS मुफ्त मिलते हैं और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध रहती है। इसके साथ जियो टीवी और जियो AI क्लाउड का एक्सेस भी मिलता है।

91 रुपये का प्लान

इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इसमें भी रोजाना 100MB डेटा दिया जाता है, साथ में 200MB अतिरिक्त डेटा भी मिलता है। यूजर्स को 50 फ्री SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का एक्सेस इस प्लान में भी शामिल है।

125 रुपये वाला प्लान

23 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में रोजाना 500 MB डेटा मिलता है। इसके अलावा 300 मुफ्त SMS की सुविधा दी जाती है और देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग उपलब्ध रहती है। जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का एक्सेस भी इस रिचार्ज के साथ दिया जाता है।

152 रुपये का प्लान

यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें हर दिन 500 MB डेटा मिलता है। साथ ही 300 फ्री SMS और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा शामिल है। यूजर्स को जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का एक्सेस भी प्रदान किया जाता है।

क्यों बेस्ट हैं ये प्लान

ये सभी प्लान उन लोगों के लिए अच्छे विकल्प हैं जो कम बजट में डेटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट का लाभ लेना चाहते हैं। इसके अलावा, अगर आपके पास कोई सेकंडरी सिम है जिसे आप एक्टिव रखना चाहते हैं, तो ये प्लान्स आपके लिए बेस्ट रहेंगे।

यह भी पढ़ें: मात्र 47,742 रुपये में आपका हो सकता है iPhone 17, वैलेनटाइन डे सेल में हुआ सस्ता, जानिए अभी खरीदना क्यों है स्मार्ट चॉइस

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :