एयरटेल को पीछे छोड़कर इंडिया के टेलीकॉम बाजार में बेहद ही कम समय में नंबर 1 पर आने वाली रिलायंस जियो यूजर्स को यूँ तो काफी कुछ ऑफर करती है। हालाँकि आजकल रिलायंस जियो किसानों के मुद्दे को लेकर चर्चा में ज्यादा बनी हुई है। किसानों के हक़ में खड़े लोगों ने जियो को बायकॉट करने तक की बात कह दी है। लेकिन जियो फिर भी हार नहीं मान रही है। हमने देखा है कि जियो अपने यूजर्स को लुभाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है। ऐसा ही कुछ अपने यूजर्स को लुभाने के लिए जियो ने फिर से किया है।
आपको बता देते है कि जियो ने एक ऐसे प्लान को पेश किया है, जो आपको अपनी पूरी वैलिडिटी के लिए 252GB डेटा ऑफर करता है। इसके अलावा इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और 84 दिनों की वैलिडिटी भी मिलती है। असल में अगर हम जियो को देखें तो कंपनी के पास लगभग हर श्रेणी में एक प्लान है। आपको बता देते है कि कंपनी के पास कॉलिंग से लेकर इंटरनेट तक एक सबसे बढ़िया प्लान्स हैं। अब अगर आपको 1GB डेटा वाला प्लान लेना है या आपको रोजाना 3GB डेटा वाला प्लान लेना है कंपनी के पास सब मौजूद है। ऐसा भी कह सकते है कि कंपनी के खजाने में बहुत से अलग अलग वैलिडिटी वाले प्लान है।
इन सभी प्लान्स में से ही एक है 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाला प्लान, जैसे कि हमने आपको ऊपर भी बताया है कि इस प्लान में आपको लम्बी वैलिडिटी मिल रही है, इसके अलावा इस प्लान में आपको रोजाना 3GB डेटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा आपको इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी ऑफर की जाती है। आइये अब विस्तार से जानते हैं इस जियो के तगड़े प्लान के बारे में जो अन्य कंपनियों के प्लान्स से काफी कुछ ज्यादा आपको दे रहा है।
आपको बता देते हैं कि 84 दिनों की वैलिडिटी वाले इस रिलायंस जियो प्लान की कीमत असल में Rs 999 है। इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा आपको डेली 3GB डेटा भी इस प्लान में ऑफर किया जाता है। इतने पर ही इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स खत्म नहीं होते हैं। असल में इस प्लान में आपको जियो की ओर से 100 SMS भी डेली दिए जाते हैं। इसके अलावा जियो एप्स का फ्री एक्सेस जो आपको सभी जियो प्लान्स के साथ मिलता है, इस प्लान में भी मिलता है।
हालाँकि मात्र एक ही ऐसा प्लान नहीं है जो जियो की ओर से इस लम्बी वैलिडिटी के साथ ऑफर किया जा रहा हो। आपको बता देते है कि एक अन्य प्लान भी जियो की ओर से इसी वैलिडिटी के साथ आता है, जो आपको मात्र Rs 555 की कीमत में मिलता है। हालाँकि इस प्लान में आपको डेली डेटा 3GB के स्थान पर मात्र 1.5GB यानी इस प्लान में आपको जियो की ओर से आधा डेटा ऑफर किया जाता है। हालाँकि इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS डेली के अलावा जियो एप्स का एक्सेस भी फ्री में मिलता है।
Reliance Jio यूजर्स को एक बार फिर से फ्री कॉल की सुविधा मिलने वाली है। जियो सब्सक्राइबर्स 1 जनवरी से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इन सर्विसेज़ पर इंटरकनैक्ट यूसेज चार्ज IUC खत्म हो गया है। जियो ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी थी। कंपनी ने बताया कि ऑफ-नेट डोमेस्टिक कॉल को फ्री करने की प्रतिबद्धता का सम्मान किया जाएगा। IUC चार्ज खत्म पूरा होने के बाद डोमेस्टिक वॉयस कॉल बिलकुल फ्री हो जाएंगी। 1 जनवरी 2021 से एक बार फिर जियो यूजर्स फ्री कॉल का लाभ उठा पाएंगे।
सितंबर 2019 में TRAI ने मोबाइल टू मोबाइल कॉल्स के लिए IUC जनवरी 2020 से आगे तक के लिए बढ़ा दिया था। इसके बाद से जियो उपभोक्ताओं को ऑफ-नेट वॉयस कॉल के लिए एक्सट्रा चार्ज देना पड़ रहा था।
कंपनी का कहना है कि ऑन-नेट डोमेस्टिक कॉल्स अब भी फ्री हैं। कंपनी ने बताया, VoLTE जैसी एडवांस तकनीक को सभी भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध कराने के लिए जियो प्रतिबद्ध है। अक्तूबर 2020 में रिलायंस जियो ने करीब 22 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को जोड़ा था। इसके बाद कंपनी के कुल उपभोक्ताओं की संख्या 40.63 करोड़ हो गई थी। वायरलेस सेगमेंट में जियो ने सबसे अधिक ग्राहकों 2,45,912 को जोड़ा है। इसके बाद Bharti Airtel ने 48,397 ग्राहकों को फ़िक्स्ड लाइन कनेक्शन के ज़रिए जोड़ा है।
नोट: यहाँ क्लिक करके जानें एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आईडिया के बेस्ट रिचार्ज प्लान्स के बारे में…!