Jio के 200 रुपये के प्लान में ऑफर्स की बाढ़..क्या संभाल पाएंगे यूजर्स!

HIGHLIGHTS

Jio के 200 रुपये की कीमत में आने वाले प्लान में कुछ बदलाव हुए हैं।

अब यह रिचार्ज प्लान 15 नए OTT Platforms को साथ लेकर आता है।

इसमें अब Kuku TV के साथ साथ YouTube Premium और Prime Video का भी एक्सेस मिल रहा है।

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने ओटीटी लवर्स और मोबाइल स्ट्रीमर्स के लिए एक दमदार और धमाकेदार ऑफर पेश कर दिया है, इसे ग्राहकों को Mukesh Ambani का तोहफा भी कहा जा सकता है। कंपनी ने अपने बेहद प्रसिद्ध 200 रुपये के OTT Pass ऐड-ऑन पैक को अपग्रेड कर दिया है। इसका मतलब है कि इसमें कंपनी की ओर से कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। सबसे राहत की बात यह है कि इस रिचार्ज पैक की कीमत में एक रुपये की भी बढ़ोत्तरी नहीं हुई है, हालांकि, इसके साथ मिलने वाले ऑफर्स को एक अलग ही लेवल पर ले जाया गया है। प्लान में इस समय 199 रुपये की कीमत वाला Kuku TV सब्सक्रिप्शन फ्री में जोड़ा गया है।

इसका मतलब यह भी है कि केवल 200 रुपये के एक छोटे से रिचार्ज में यूज़र्स को हाई-स्पीड डेटा के साथ 15 बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मुफ़्त के दाम में मिल रहा है। ऐसे में ग्राहकों के लिए सस्ते में इस प्लान से बेहतर OTT Plan कोई हो ही नहीं सकता है।

डेटा, वैलिडिटी और अनलिमिटेड 5G

यह ऐड-ऑन पैक 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें यूज़र्स को कुल 30GB हाई-स्पीड 4G/5G डेटा दिया जाता है। डेटा लिमिट पूरी होने के बाद भी इंटरनेट बंद नहीं होगा, बल्कि स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाएगी। इतना ही नहीं, अगर आपके नंबर पर पहले से 1GB या 1.5GB प्रतिदिन वाला कोई एक्टिव 28-दिन का प्लान चल रहा है, तो इस पास के साथ आप एलिजिबल 5G नेटवर्क पर अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी उठा सकते हैं।

अगर इस प्लान में होने वाले रोजाना के खर्च को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह प्लान आपको रोज केवल 7.14 रुपये के खर्च में मिल जाता है। इसका मतलब है कि अगर आप 8 रुपये से भी कम खर्च करते हैं तो भी आपको OTT का एक्सेस मिलने वाला है, जिसे आजकल लोग पूरी तरह से अपने मनोरंजन का महत्त्वपूर्ण साधन बना चुके हैं।

15 प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म्स और YouTube Premium

प्लान में ग्रहककों को बिना विज्ञापनों के वीडियो, बैकग्राउंड प्ले और ऑफलाइन डाउनलोड के लिए फ्री यूट्यूब प्रीमियम एक्सेस मिलता है, जिसे MyJio ऐप से क्लेम किया जा सकता है। इसके साथ साथ स्मार्टफोन पर फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन भी प्लान में शामिल किया गया है।

इसके अलावा आपको पता ही होगा कि Kuku TV का एक्सेस 199 रुपये के आसपास आपको मिलता है, हालांकि, अगर आप कंपनी ये वाला प्लान खरीद रहे हैं तो आपको अलग से 200 रुपये के आसपास खर्च करने की जरूरत नहीं है। आपको 199 रुपये की कीमत वाला Kuku TV का फ्री एक्सेस भी दिया जा रहा है। प्लान में 15 के आसपास स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिल रहा है।

1,000+ लाइव टीवी चैनल्स और सिनेपॉलिस डिस्काउंट

JioTV के जरिए यूज़र्स को 1,000 से ज्यादा लाइव चैनल्स (स्पोर्ट्स को छोड़कर) देखने को मिलेंगे। इसमें JioStar, Sony, Sun TV, Warner Bros. Discovery और ETV जैसे ब्रॉडकास्टर्स के 150 से ज्यादा प्रीमियम पेड चैनल्स शामिल हैं। सिनेमाहॉल जाने वालों के लिए इसमें सिनेपॉलिस (Cinepolis) का खास कूपन मिलता है। कम से कम 550 रुपये की दो टिकटें बुक करने पर 150 रुपये की छूट और खाने-पीने की चीजों (F&B) पर 10% का डिस्काउंट मिलेगा (यह छूट मंगलवार को छोड़कर बाकी दिन मान्य है और इसे MyJio ऐप के कूपन सेक्शन से क्लेम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Vivo T5 5G vs OnePlus Nord CE 6 vs Nothing Phone 4a: स्पेक्स, फीचर्स और कीमत की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :