Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए कई ऐसे प्रीपेड प्लान पेश करता है, जिनकी कीमत एक-दूसरे के काफी करीब होती है लेकिन फायदों में काफी अंतर होता है। ऐसे ही दो प्लान 445 रुपये और 450 रुपये वाले हैं। दोनों के बीच केवल 5 रुपये का अंतर है, लेकिन इनके फायदे और वैलिडिटी में काफी फर्क देखने को मिलता है। पहली नजर में 450 रुपये वाला प्लान ज्यादा बेहतर दिखाई देता है क्योंकि इसमें 36 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जबकि 445 वाला प्लान 28 दिनों के लिए आता है। हालांकि, दोनों प्लान्स की पूरी डिटेल्स देखने पर पता चलता है कि इनका फोकस अलग-अलग जरूरतों पर है।
445 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2GB डेटा मिलता है। यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 56GB डेटा उपलब्ध होता है। इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भी दिए जाते हैं।
इस प्लान की खासियत इसके OTT बेनिफिट्स हैं। इसमें SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, Kanccha Lannka, ETV Win, Chaupal, Hoichoi, FanCode, JioTV और JioAICloud जैसे फायदे शामिल हैं। इसके अलावा JioHotstar और JioAICloud के ऐड-ऑन बेनिफिट भी मिलते हैं। JioAICloud के जरिए 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज दिया जाता है।
प्लान में 18 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी शामिल है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये बताई गई है। इसके अलावा एलिजिबल यूजर्स को ट्रू अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है।
450 रुपये वाला प्लान 36 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोजाना 2GB डेटा यानी कुल 72GB डेटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा दी जाती है।
इस प्लान में JioHotstar और JioAICloud भी शामिल हैं। यूजर्स को JioAICloud के साथ 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा 18 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है और पात्र यूजर्स को ट्रू अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है।
हालांकि, 450 रुपये वाले प्लान में JioHotstar Mobile का फायदा तो मिलता है, लेकिन 445 रुपये वाले प्लान के साथ मिलने वाले बाकी OTT प्लेटफॉर्म्स इसमें शामिल नहीं हैं।
देखने में दोनों प्लान के बीच सिर्फ 5 रुपये का फर्क है, लेकिन इनके बेनिफिट काफी अलग हैं। अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स और एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स हैं, तो 445 रुपये वाला प्लान ज्यादा उपयोगी है। वहीं, अगर आप ज्यादा दिनों की वैलिडिटी चाहते हैं, तो 450 रुपये वाला प्लान बेहतर विकल्प बन सकता है।
यह भी पढ़ें: Realme P4s 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4a: स्पेक्स और कीमत की तुलना