सबका बाप है Jio ये वाला प्लान, मिलता है अनलिमिटेड डेटा, हज़ारों रुपये के सब्सक्रिप्शन एकदम फ्री, कॉलिंग-SMS भी

Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए कई किफायती रिचार्ज विकल्प उपलब्ध कराता है, जिनमें कॉलिंग, डेटा और अन्य डिजिटल सुविधाएं शामिल होती हैं। अगर आप नए साल की शुरुआत में अपने जियो नंबर के लिए लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज कराने की सोच रहे हैं, तो कंपनी का एक साल की वैलिडिटी वाला यह प्लान आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। इस रिचार्ज के साथ पूरे 365 दिनों की सर्विस मिलती है, यानी अगर आप आज रिचार्ज करवाते हैं तो करीब 2 जनवरी 2027 तक आपको दोबारा रिचार्ज की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

Jio का 365 दिन वाला प्लान

जियो का 365 दिन की वैलिडिटी वाला यह किफायती प्रीपेड प्लान 3,599 रुपये में उपलब्ध है। इस प्लान में ग्राहकों को पूरे एक साल तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है, साथ ही पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ भी दिया जाता है। डेटा की बात करें तो इस प्लान में कुल 912.5GB डेटा मिलता है। इसमें रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और प्रतिदिन 100 SMS शामिल हैं।

अतिरिक्त फायदे

इसके अलावा, 5G स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है। इस रिचार्ज के साथ जियो टीवी और जियो AI क्लाउड की सुविधा दी जाती है, साथ ही Google Gemini Pro का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिसमें 200GB क्लाउड स्टोरेज शामिल है।

Jio का 365 दिन वाला अन्य प्लान

इसके अलावा जियो के पोर्टफोलियो में 3,999 रुपये का एक और एनुअल प्रीपेड प्लान भी मौजूद है, जिसकी वैलिडिटी भी 365 दिनों की है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है। यूजर्स को इसमें भी रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और 100 SMS का लाभ दिया जाता है।

अतिरिक्त फायदे

यह प्लान FanCode OTT ऐप के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। साथ ही इसमें भी जियो टीवी, जियो AI क्लाउड और Google Gemini Pro का एक्सेस दिया जाता है, जिससे यूजर्स को अतिरिक्त डिजिटल सुविधाओं का फायदा मिलता है।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile