IPL हो या फिल्में-सीरीज, 3 महीने तक सबकुछ देख सकेंगे फ्री, BSNL लाई धमाकेदार ऑफर

By

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का नया सीज़न 28 मार्च 2026 से शुरू हो चुका है। यह लीग दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शामिल है। इस बार IPL के सभी मैच JioHotstar प्लेटफॉर्म पर लाइव देखे जा सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक किफायती ओटीटी प्लान पेश किया है, जिसमें कई लोकप्रिय स्ट्रीमिंग ऐप्स का एक्सेस दिया जा रहा है।

BSNL का बेस्ट ओटीटी प्लान

BSNL का 499 रुपये वाला प्लान खास तौर पर ओटीटी यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है और इसमें JioHotstar के साथ-साथ Zee5 और SonyLIV का भी एक्सेस मिलता है। यानी यूजर्स IPL के सभी मैच देखने के अलावा अपनी पसंदीदा वेब सीरीज और फिल्में भी इन प्लेटफॉर्म्स पर एंजॉय कर सकते हैं। हालांकि, यह प्लान केवल ओटीटी सेवाओं के लिए है, इसमें कॉलिंग या डेटा जैसी सुविधाएं शामिल नहीं हैं।

ओटीटी के साथ डेटा-कॉलिंग प्लान

अगर यूजर्स को ओटीटी के साथ-साथ कॉलिंग और डेटा की भी जरूरत है, तो वे BSNL का 997 रुपये वाला प्लान चुन सकते हैं। इस प्लान के तहत पूरे देश में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा दी जाती है। इसकी वैलिडिटी 150 दिनों की है, जिसमें रोजाना 2GB डेटा और 100 SMS मिलते हैं। फिलहाल कंपनी इस प्लान में 14 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी भी दे रही है, जिससे इसकी कुल वैलिडिटी बढ़कर 164 हो जाती है।

BSNL लगातार अपने नेटवर्क को मजबूत बनाने पर काम कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने पूरे देश में लगभग 1 लाख नए 4G टावर लगाए हैं, जिससे यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी मिल रही है। सस्ते और आकर्षक प्लान्स की वजह से कंपनी के साथ बड़ी संख्या में नए ग्राहक भी जुड़ रहे हैं। TRAI की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, BSNL ने हाल के समय में 2 लाख से ज्यादा नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं।

यह भी पढ़ें: 9 एपिसोड की कॉमेडी सीरीज, हंसा-हंसा के कर देगी लहालोट, दिला देगी ‘पंचायत’ की याद

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By