Dish TV ने अपने यूज़र्स के लिए 30 दिन के फ्री सब्सक्रिप्शन की घोषणा की है। TRAI के नए केबल टीवी नियम के लागू होने के बाद हर यूज़र को नया पैक और नया प्लान चुनना होगा।
यह 30 दिन का फ्री सब्सक्रिप्शन पाने के लिए यूज़र्स को Dish TV का 11 महीनों लॉन्ग-टर्म प्लान चुनना होगा। यह फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर कम्पनी के प्रमोशनल प्लान का हिस्सा है।
कम्पनी के इस ऑफर के तहत तीन महीने का प्लान चुनने पर 7 दिन का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
Dish TV ने पहले लॉन्ग टर्म प्लान्स को रोक दिया था लेकिन अब फिर से लॉन्ग टर्म्स पैक्स वापस आ गए हैं। यह बता दें, कि यह फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर केवल नए प्लान्स चुनने पर ही मिलेगा अगर कोई यूज़र पहले से लॉन्ग टर्म प्लान यूज़ कर रहा है तो उसे यह ऑफर नहीं मिलेगा।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
लोकसभा चुनाव 2019 की वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, ऐसे जानें
AI कैमरा कैसे करता है स्मार्टफोन में काम?