भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने घोषणा की है कि कई प्लान वाउचर (PV) और फर्स्ट रिचार्ज कूपन (FRC) के बेस टैरिफ में कुछ बड़े बदलाव किये गए हैं। इन प्लान्स में FRC106, FRC107 और FRC108 जैसी FRC प्रीपेड प्लान्स शामिल हैं, इसके अलावा PV153, PV186, PV365, PV429, PV485, PV666, PV999, PV1699, PV1999 और PV2399 जैसे प्लान वाउचर में भी बड़े बदलाव किये गए हैं। इन सभी प्रीपेड प्लान्स के बेस टैरिफ को भी बदलकर अब PV94 और PV95 प्लान किया गया है। ये दोनों प्लान बीएसएनएल द्वारा इस महीने की शुरुआत में पेश किए गए थे।
बीएसएनएल चेन्नई ने एक सर्कुलर जारी करके इस बारे में पुष्टि की है कि यह बदलाव आज से चेन्नई और तमिलनाडु सर्कल में नजर आने वाला है। नोटिस में घोषणा की गई है कि उपर्युक्त 10 बीएसएनएल प्लान वाउचर और तीन पहले रिचार्ज कूपन प्रति टैरिफ प्रति मिनट PV94 और एडवांस प्रति सेकंड PV95 की प्लान्स बेस टैरिफ के रूप में अब आने जाने वाले हैं।
इससे पहले, उपर्युक्त फर्स्ट रिचार्ज कूपन को बेस टैरिफ प्लान “प्रति सेकंड / मिनट प्लान PV74 / 75” के साथ बंडल किया गया था। हालाँकि, FRC107 प्रीपेड प्लान को एडवांस प्रति मिनट टैरिफ PV94 पैक में मैप किया जाएगा। इसके अलावा, FRC106 और FRC108 प्लान्स को एडवांस प्रति सेकंड टैरिफ PV95 पैक में मैप किया जाएगा।
इसी तरह, PV153, PV186, PV365, PV429, PV485, PV666, PV997, PV999, PV1699, PV1999, PV2399 के लिए बेस प्लान को “प्रति मिनट PV75” से “अग्रिम प्रति मिनट PV94” में बदला गया है। बीएसएनएल चेन्नई ने 94 रुपये प्रति मिनट और Rs 95 की कीमत में आने वाले एडवांस प्रति सेकंड प्लान्स की घोषणा की है, इन प्लान्स में आपको 90 दिनों के लिए 100 मिनट की स्थानीय, राष्ट्रीय और रोमिंग वॉयस कॉलिंग (मुंबई और दिल्ली सर्कल सहित) के साथ-साथ 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा शामिल किया है।
आको बता देते हैं कि जब Rs 94 की कीमत में आने वाले प्रीपेड प्लान की FUP लिमिट खत्म हो जाती है तो आपको प्रति मिनट के लिए Re 1 की दर से चार्ज किया जाएगा। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि इस प्रीपेड प्लान में आपको और भी काफी कुछ मिल रहा है।
BSNL के अन्य प्रीपेड प्लान्स के बारे में यहाँ जानें!