पिछले कुछ सालों में जहां निजी टेलिकॉम कंपनियों की ओर से रिचार्ज प्लांस की कीमत को कई बार बढ़ाया गया है? वहाँ BSNL ने अपने रिचार्ज प्लांस की कीमत में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं है। हालांकि, बीएसएनएल ने यह प्रयास किया है कि यूजर्स उसकी ओर आकर्षित हो, इसलिए ही कंपनी अपने वर्तमान रिचार्ज प्लांस के साथ ज्यादा से ज्यादा बेनेफिट देने का प्रयास भी करता रहा है। इन्हीं आकर्षक ऑफर और रिचार्ज प्लांस के दम पर बीएसएनएल को दूर दराज के इलाकों और सस्ते रिचार्ज प्लांस चाहने वालों के बीच काफी प्रचलित भी किया है। आज हम आपको कंपनी के एक सबसे आकर्षक रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इस प्लान में लंबी वैलिडीटी के अलावा अन्य बहुत से बेनेफिट मिलते हैं। ऐसा भी कह सकते हैं कि लंबे समय के लिए बार बार रिचार्ज से यह बीएसएनएल प्लान पूरी तरह से मुक्ति दिला देने के लिए प्रसिद्ध भी है। आइए अब इसके बेनेफिट जानते हैं, इसके बाद अंत में बीएसएनएल के इस प्लान के प्राइस पर भी एक नजर डालेंगे, जिससे आपको यह पता चल जाए कि यह बीएसएनएल प्लान आपके लिए अच्छा है कि नहीं।
आपको जानकारी वैसे तो मिल चुकी है कि बीएसएनएल का यह प्लान कितनी वैलिडीटी से लैस है, लेकिन आपको एक बार फिर से इसकी जानकारी दिए देते हैं। असल में, बीएसएनएल के इस प्लान को कंपनी ने 70 दिनों की वैलिडीटी के साथ पेश किया है। इसका यह भी मलतब है कि प्लान को लगभग लगभग ढाई महीने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इसमें 5 दिन कम हैं, लेकिन इसे इतना ही समय माना जाने वाला है। अगर आप इस प्लान को खरीदते हैं तो आपको हर 28 दिन में किए जाने वाले रिचार्ज से पूरी तरह से मुक्ति मिल जाने वाली है। आइए अब कुछ आने बेनेफिट आदि पर नजर डालते हैं, जिनके साथ बीएसएनएल का यह प्लान लॉन्च हुआ था।
BSNL के इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें रोजाना इतना डेटा दिया जाता है कि आप भरपूर इस्तेमाल के बाद भी इसे खत्म नहीं कर पाएंगे। हालांकि, अगर आप ज्यादा से ज्यादा डाउनलोड आदि करते हैं तो आप इस डेटा को खत्म कर भी सकते हैं। असल में, बीएसएनएल रिचार्ज प्लान में रोजाना 3GB डेटा का लाभ दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि प्लान में कुल 210GB डेटा का लाभ मिलता है। मतलब यह भी वैलिडीटी से तीन गुना ज्यादा इंटरनेट इस प्लान में आपको दिया जा रहा है। अब इस डेटा का इस्तेमाल आप कैसे करते हैं आप ज्यादा बेहतर जानते हैं।
अगर बीएसएनएल के इस प्लान को देखा जाए तो इसमें किसी भी नेटवर्क पर जीभर के कॉलिंग करने का मौका आपको मिलता है। इसका मतलब है कि अगर आप एयरटेल पर, रिलायंस जियो पर या वोडाफ़ोन आइडिया के अलावा अन्य किसी भी नेटवर्क पर कॉल करते हैं तो आपको अनलिमिटेड कॉलिंग होने के चलते जीभर के बातें करने का मौका मिलने वाला है। इसके अलावा बीएसएनएल के इस प्लान में 100 SMS भी डेली मिलते हैं। इस प्लान को आप एक कंप्लीट पैकेज के तौर पर भी देख सकते हैं।
| कैटेगरी | विवरण |
| प्लान | BSNL 70 दिन वैलिडिटी प्लान |
| कीमत | 599 रुपये |
| वैलिडिटी | 70 दिन |
| डेली डेटा | 3GB प्रतिदिन |
| कुल डेटा | 210GB |
| कॉलिंग | सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग |
| SMS | प्रतिदिन 100 SMS |
| डेटा यूसेज | भारी इस्तेमाल के लिए उपयुक्त |
| प्लान टाइप | लॉन्ग वैलिडिटी बजट प्लान |
| खासियत | बार बार रिचार्ज से छुटकारा |
| टारगेट यूजर | ज्यादा डेटा और सस्ते प्लान चाहने वाले यूजर |
आइए अब इस प्लान के प्राइस को देख लेते हैं। कंपनी इस प्लान को लंबी वैलिडीटी, ढेर सारे डेटा और SMS के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मात्र 599 रुपये के प्राइस में मुहैया करा रही है। इस प्राइस में यह प्लान वाकई ज्यादा से ज्यादा बेनेफिट से लैस है। जहां बाकी कंपनी इस तरह के प्लान में कम डेटा अपने यूजर्स को दे रही हैं, वहाँ BSNL अपने ग्राहकों को लंबी वैलिडीटी, ज्यादा डेटा और अन्य काफी कुछ दे रहा है। इसी कारण इस बीएसएनएल प्लान को बेहद ही खास कहा जा सकता है। यह प्लान सभी यूजर्स के लिए एक खास रिचार्ज के तौर पर देखा जा सकता है।
आर्टिकल में AI Images का इस्तेमाल हुआ है।
यह भी पढ़ें: तगड़ा है जियो का ये प्लान.. 150 रुपये से कम कीमत में OTT का मसाला