बीएसएनएल ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय जवानों की वीरता को सलाम करते हुए एक शानदार रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्लान के तहत हर रिचार्ज का एक हिस्सा रक्षा विभाग को दान होगा, और यूजर्स को भी कैशबैक का तोहफा मिलेगा। BSNL ऐसा करके 5% का योगदान करने वाला है। ये ऑफर ना सिर्फ आपके फोन को लंबे समय तक चलाने में मदद करने वाला है, बल्कि देश के लिए भी कुछ खास करने का मौका भी देने वाला है। तो, चलो देखते हैं BSNL के इस ऑफर की पूरी डिटेल्स!
बीएसएनएल का ये स्पेशल ऑफर सीमित समय के लिए दिया जा रहा है। अगर आप 1,499 रुपये का रिचार्ज करते हो, तो इस राशि का 2.5% हिस्सा रक्षा विभाग को दान किया जाएगा। साथ ही, आपको इस रिचार्ज की कुल राशि का 2.5% कैशबैक भी मिलेगा। इसका मतलब है कि BSNL की ओर से 5% का योगदान किया जाने वाला है।
अगर आप 1,499 रुपये का रिचार्ज करते हो, तो 37.50 रुपये रक्षा विभाग को जाएंगे, और आपको 37.50 रुपये का कैशबैक मिलेगा। बीएसएनएल का यह ऑफर एक दमदार ऑफर है। इसका इस्तेमाल आपको करना चाहिए। हालांकि, बीएसएनएल ने केवल 2.5% का आंकड़ा दिया है, 37.50 रुपये के आँकड़े को हमने खुद ही गणित करके यहाँ आपको बताया है। इसे लेकर बीएसएनएल ने आधिकारिक फिगर नहीं दिया है, कंपनी ने केवल 2.5% का आंकड़ा ही बताया है। आप इस X Post में सभी डिटेल्स देख सकते हैं।
इतनी लंबी वैलिडीटी और अनलिमिटेड कॉल्स के साथ ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो एक बार रिचार्ज करके लंबे समय तक टेंशन-फ्री रहना चाहते हैं। इस प्लान को आप गेमिंग, स्ट्रीमिंग, या कॉल्स के लिए एक सॉलिड प्लान के तौर पर देख सकते हैं।
बीएसएनएल का 1,499 रुपये का रिचार्ज प्लान ना सिर्फ आपको लंबी वैलिडीटी, अनलिमिटेड कॉल्स, और ढेर सारा डेटा देता है, बल्कि ऑपरेशन सिंदूर के जवानों को सपोर्ट करने का मौका भी देता है। 2.5% डोनेशन और कैशबैक के साथ ये प्लान पॉकेट और दिल दोनों को खुश करता है। तो, अगर आप बीएसएनएल यूजर हो, तो ये ऑफर मिस मत करना। 30 जून 2025 से पहले रिचार्ज करो, और देश के लिए कुछ अच्छा करते हुए अपने फोन को पावर अप रखो!
यह भी पढ़ें: क्या आपका फोन सुन रहा है आपकी पर्सनल बातें? अभी चेक करें फोन की ये सेटिंग और कर लें ये काम