Jio-Airtel की धज्जियां उड़ा देता है BSNL का ये प्लान! बार बार रिचार्ज की टेंशन छूमंतर..किफायती दाम में ज्यादा बेनेफिट

Updated on 03-Feb-2026
HIGHLIGHTS

BSNL ने अभी कुछ समय पहले ही 2,626 रुपये की कीमत में एक रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है।

BSNL का Superstar Premium ब्रॉडबैंड अब 799/महीने में मिलेगा, पहले यह 999 रुपये में मिल रहा था।

ब्रॉडबैंड प्लान के साथ OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री एक्सेस भी बीएसएनएल की ओर से दिया जा रहा है।

हम जानते हैं कि Reliance Jio और Airtel के पास कई दमदार और बेहतरीन रिचार्ज प्लांस हैं, दोनों ही टेलिकॉम कंपनी अपने अपने ग्राहकों को समय समय पर दमदार ऑफर देती रहती हैं। हालांकि, इस समय सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने मोबाइल और ब्रॉडबैंड यूजर्स को एक साथ दो बड़ी राहत दी हैं। कंपनी ने जहां एक तरफ 365 दिन की वैलिडिटी वाला नया प्रीपेड प्लान Bharat Connect लॉन्च किया, वहीं दूसरी तरफ अपने Superstar Premium ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत को भी लगभग लगभग 200 रुपये के आसपास घटा दिया है। कंपनी की ओर से ये दो सबसे बड़ी घोषणाएँ उन यूजर्स के लिए खास हैं, जो बार बार रिचार्ज करने की चिंता से मुक्त होना चाहते हैं। इसके अलावा यह उन यूजर्स के लिए भी अच्छी खबर है जो महंगे ब्रॉडबैंड बिल से परेशान रहते हैं।

Bharat Connect प्रीपेड प्लान: सालभर की टेंशन छूमंतर

BSNL का नया Bharat Connect प्रीपेड प्लान 2,626 रुपये की कीमत में आया था, इस प्लान में ग्राहकों को पूरे 365 दिन की वैलिडीटी मिलती है। इतना ही नहीं, बीएसएनएल अपने इस प्लान में अपने ग्राहकों को डेली 2.6GB हाई स्पीड डेटा भी ऑफर करता है। इसका मतलब है कि एक रिचार्ज में आपको लंबी वैलिडीटी के साथ झोली भरकर डेटा का लाभ भी दिया जा रहा है। हालांकि, इस प्लान में, डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड कम हो जाती है, लेकिन इंटरनेट चलता रहता है।

डेटा के अलावा प्लान में क्या मिलता है?

BSNL अपने इस प्लान में डेटा के साथ-साथ इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज़ 100 SMS भी दे रहा है। यह प्लान खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो मोबाइल डेटा का रेगुलर इस्तेमाल करते हैं और साल में सिर्फ एक बार रिचार्ज कर के साथ अपनी टेंशन को दूर कर लेना चाहते हैं।

कहाँ से रिचार्ज किया जा सकता है बीएसएनएल का यह प्लान?

ध्यान देने वाली बात यह है कि BSNL ने साफ किया है कि यह प्लान लिमिटेड टाइम के लिए ही ग्राहकों को दिउआ जा रहा है। ऐसे में अगर आप इसे 24 जनवरी से 24 फरवरी के बीच के समय में खरीदते हैं तो यह आपको मिल जाने वाला है, वरना यह प्लान उसके बाद ग्राहकों को मिलना बंद हो सकता है? अगर आप इस प्लान के साथ रिचार्ज करके एक साल की टेंशन से मुक्ति पाना चाहते हैं तो रिचार्ज BSNL के आधिकारिक चैटबॉट BReX (BSNL Recharge Express) के ज़रिए किया जा सकता है। हालांकि, इसके अलावा भी आप थर्ड पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म्स से रिचार्ज कर सकते हैं।

Superstar Premium ब्रॉडबैंड अब और किफायती हुआ

मोबाइल प्लान के साथ-साथ BSNL ने अपने Superstar Premium ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 999 रुपये से घटाकर 799 रुपये महीने कर दी है। इस प्लान में यूजर्स को 200Mbps तक की स्पीड और 5000GB का मंथली डेटा मिलता है, जो हेवी इंटरनेट यूज के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

ग्राहकों को दमदार तोहफा भी दे रहा बीएसएनएल

बीएसएनएल की ओर से ग्राहकों को एक दमदार तोहफा भी दिया जा रहा है, असल में, जो ग्राहक एक साथ 12 महीने का एडवांस पेमेंट करते हैं, उन्हें BSNL की तरफ से 20% तक की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है। इससे ब्रॉडबैंड का मंथली खर्च और भी ज्यादा कम हो जाता है। यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक लागू रहने वाला है।

OTT का भी फुल मज़ा

Superstar Premium ब्रॉडबैंड प्लान के साथ BSNL कई OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री एक्सेस भी दे रहा है। इसमें Sony LIV, Lionsgate, JioHotstar, Epic On, Hungama और Shemaroo जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। मौजूदा BSNL ब्रॉडबैंड यूजर्स WhatsApp-आधारित कस्टमर सपोर्ट के ज़रिए इस प्लान में आसानी से अपग्रेड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सालभर की टेंशन खत्म: Jio ने निकाला 365 दिन वाला सस्ता जुगाड़, अब सिम बंद होने का डर नहीं

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :