Jio, Airtel को लगा सदमा, BSNL इस प्लान के साथ दे रहा है 90 दिन की Extra Validity

Highlights

BSNL ने बढ़ाई इस प्लान की वैधता

BSNL के इस प्लान में 365 दिन के बजाए मिलेंगे 455 दिन

BSNL के Rs 2399 प्रीपेड प्लान के साथ पाएं बढ़िया ऑफर

Jio, Airtel को लगा सदमा, BSNL इस प्लान के साथ दे रहा है 90 दिन की Extra Validity

2022 की शुरुआत में ही भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने प्रीपेड प्लान यूजर्स के लिए नया ऑफर पेश किया है। यह लिमिटेड ऑफर है जो 15 जनवरी 2022 तक मान्य रहेगा। यह ऑफर ग्राहकों को अपने प्रीपेड प्लान के साथ 90 दिन की अतिरिक्त वैधता ऑफर कर रहा है। यह ऑफर प्रीपेड सभी प्रीपेड प्लांस पर उपलब्ध नहीं है।

bsnl prepaid plan

बीएसएनएल (BSNL) अपने Rs 2399 के प्रीपेड प्लान के साथ 90 दिन की अतिरिक्त वैधता दे रहा है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और प्रतिदिन 3GB डाटा ऑफर करता है। यह प्लान वैसे 365 दिन की वैधता के साथ आता है लेकिन इस तरह आपको प्लान के साथ 455 दिन की वैधता ऑफर करता है। इस तरह आपको प्लान के साथ करीब 15 महीने की वैधता मिलेगी।

Rs 2399 के प्रीपेड प्लान की खास बात यह है कि इसमें आपको डाटा की दिक्कत नहीं है। प्लान में प्रतिदिन 3GB डाटा मिलता है।

bsnl recharge plan

यह देखने वाली बात है कि BSNL के प्रीपेड प्लांस देश के सबसे किफ़ायती प्लांस ऑफर कर रहा है जो इस तरह काफी आकर्षक बन जाते हैं। कंपनी देश भर में अपने 4G नेटवर्क को रोलआउट करने पर काम कर रही है।

अगर आप एक प्रीपेड प्लान की तलाश में हैं तो जो लंबी वैधता के साथ आता हो तो आप Rs 1499 के प्लान को चुन सकते हैं। प्लान में ग्राहकों को कुल 24GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। Rs 1499 के प्लान में बीएसएनएल (BSNL) कुल 365 दिन की वैधता मिलती है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile