Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने हाल ही में 151 रुपए की कीमत में एक नया prepaid recharge plan अपने यूज़र्स के लिए पेश किया है। टेलीकॉम कंपनी ने इस नए प्लान को एक ख़ास नाम दिया है। ये है 'Abhinandan-151 Prepaid Recharge Plan' जो कि यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉल, रोज़ाना 1 जीबी डाटा और रोज़ाना 100 SMS की सुविधा देता है। BSNL का यह नया प्रीपेड प्लान 24 दिनों की वैधता के साथ आता है।
आपको बता दें कि Telecom Talk ने सबसे पहले ही इस 151 prepaid recharge plan की खबर दी जिसके बाद Gadgets 360 ने उसकी पुष्टि की। ख़ास बात यह है कि इस Abhinandan-151 प्रीपेड प्लान के बेनिफिट्स तो केवल 24 दिनों के लिए वैध रहेंगे लेकिन इस प्लान की वैधता 180 दिनों की है।
BSNL Abhinandan-151 प्लान के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल की सुविधा यूज़र्स को मिलती है। प्लान में कॉलिंग बेनिफिट का लाभ दिल्ली और मुंबई सर्किल के यूज़र्स को भी मिलेगा। साथ ही रोज़ाना 1 जीबी डाटा भी दिया जा रहा है। मैसेजिंग के लिए रोज़ाना 100 SMS भी यूज़र्स को मिलेंगे।
आपको बता दें कि BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर 151 रुपये वाले इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान को लिस्ट किया गया है। BSNL का यह प्लान प्रमोशनल ऑफर के तहत केवल 90 दिनों के लिए उपलब्ध होगा। यह सभी BSNL यूज़र के लिए उपलब्ध होगा।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।