आने वाले 3 महीने तक और फ्री में मिलेगा BSNL 4G SIM Card और देखें कौन सा प्लान है Jio पर भारी
बीएसएनएल 31 मार्च, 2022 तक फ्री 4G सिम कार्ड दे रहा है
इसके अलावा आपको बता देते है कि कंपनी अपने एक प्रीपेड प्लान के साथ 90 दिन की अतिरिक्त वैधता ऑफर कर रहा है
बीएसएनएल (BSNL) अपने Rs 2399 के प्रीपेड प्लान के साथ 90 दिन की अतिरिक्त वैधता दे रहा है
सरकार के स्वामित्व वाली टेल्को भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) 31 मार्च, 2022 तक फ्री 4G सिम कार्ड दे रही है। टेल्को ने केरल टेलीकॉम सर्किलों में इस ऑफर को बढ़ा दिया है और अन्य टेलीकॉम सर्किलों में भी इस ऑफर का विस्तार करने की संभावना है। बीएसएनएल में स्विच करने के इच्छुक उपयोगकर्ताओं को केवल प्रीपेड प्लान की रिचार्ज राशि का भुगतान करना होगा, हालांकि उन्हें 4G BSNL SIM फ्री में ही मिल जाने वाली है।
2022 की शुरुआत में ही भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने प्रीपेड प्लान यूजर्स के लिए नया ऑफर पेश किया है। यह लिमिटेड ऑफर है जो 15 जनवरी 2022 तक मान्य रहेगा। यह ऑफर ग्राहकों को अपने प्रीपेड प्लान के साथ 90 दिन की अतिरिक्त वैधता ऑफर कर रहा है। यह ऑफर प्रीपेड सभी प्रीपेड प्लांस पर उपलब्ध नहीं है।
बीएसएनएल (BSNL) अपने Rs 2399 के प्रीपेड प्लान के साथ 90 दिन की अतिरिक्त वैधता दे रहा है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और प्रतिदिन 3GB डाटा ऑफर करता है। यह प्लान वैसे 365 दिन की वैधता के साथ आता है लेकिन इस तरह आपको प्लान के साथ 455 दिन की वैधता ऑफर करता है। इस तरह आपको प्लान के साथ करीब 15 महीने की वैधता मिलेगी।
Rs 2399 के प्रीपेड प्लान की खास बात यह है कि इसमें आपको डाटा की दिक्कत नहीं है। प्लान में प्रतिदिन 3GB डाटा मिलता है।
यह देखने वाली बात है कि BSNL के प्रीपेड प्लांस देश के सबसे किफ़ायती प्लांस ऑफर कर रहा है जो इस तरह काफी आकर्षक बन जाते हैं। कंपनी देश भर में अपने 4G नेटवर्क को रोलआउट करने पर काम कर रही है।
अगर आप एक प्रीपेड प्लान की तलाश में हैं तो जो लंबी वैधता के साथ आता हो तो आप Rs 1499 के प्लान को चुन सकते हैं। प्लान में ग्राहकों को कुल 24GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। Rs 1499 के प्लान में बीएसएनएल (BSNL) कुल 365 दिन की वैधता मिलती है।