अगर रिलायंस जियो के अलावा Airtel की बात करें तो इन्हें टेलिकॉम जगह की दिग्गज कहा जा सकता है। दोनों ही कंपनी अपने अपने ग्राहकों के लिए केवल और केवल बेस्ट प्लांस ही पेश करती हैं। दोनों ही कंपनियों के पास आकर्षक प्लांस हैं। दोनों ही कंपनी ऐसे प्लांस ऑफर करती हैं जो एक से बढ़कर एक बेनेफिट ग्राहकों को देते हैं। इसके अलावा कुछ प्लांस दोनों के पास ही ऐसे हैं, जो एक जैसे प्राइस में आते हैं। ऐसा ही एक प्लान 355 रुपये के प्राइस में आपको दोनों ही कंपनी दे रही हैं, जिसके बारे में हम आपको आज यहाँ बताने वाले हैं। जियो और एयरटेल के इस प्लान में एक जैसे वैलिडीटी भी मिलती हा। आइए अब जानते हैं कि दोनों ही कंपनियां दोनों ही प्लांस में कैसे और कितने अलग अलग बेनेफिट देती हैं। यहाँ हम आपको Jio और Airtel के 355 रुपये यानि 400 रुपये के अंदर आने वाले प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
इसके पहले कि हम आपको Reliance Jio के रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देना शुरू करें। आइए सबसे पहले Airtel के इसी प्राइस में आने वाले प्लान के बारे में जानकारी लेते हैं। इस प्लान में आपको 355 रुपये के प्राइस में एयरटेल की ओर से 30 दिनों की वैलिडीटी ऑफर की जा रही है। इसके अलावा प्लान में सभी नेटवर्क पर आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी दिया जा रहा है, इसके अलावा आपको इस प्लान के साथ 300 SMS भी दिए जाते हैं। अगर डेटा को देखा जाए तो यह प्लान आपको टोटल 25GB डेटा ऑफर करता है।
इतने पर ही Airtel के प्लान के साथ मिलने वाले बेनेफिट खत्म नहीं हो जाते हैं। Airtel अपने ग्राहकों को इस प्लान के साथ और भी बहुत से लाभ देते हैं। इस प्लान में आपको 12 महीनों के लिए Adobe Express Premium का Subscription मिलने वाला है। इसका प्राइस लगभग लगभग 4000 रुपये के आसपास का है। इतना ही नहीं, आपको इस प्लान में फ्री स्पैम अलर्ट के अलावा फ्री हैलोट्यून्स का लाभ भी दिया जाने वाला है। आइए अब Reliance Jio के 355 रुपये के प्लान के बारे में भी जानकारी लेते हैं।
अगर Reliance Jio के प्लान को देखा जाए तो यह प्लान भी 30 दिनों की वैलिडीटी ऑफर करता है। इसमें आपको सभी नेटवर्क पर Unlimited Calling मिलती है। प्लान में आपको हर दिन 100 SMS मिलते हैं। इसके अलावा यह प्लान भी एयरटेल के प्लान के जैसे ही आपको 25GB टोटल डेटा का लाभ देता है। अब आप देख सकते हैं कि एयरटेल के मुकाबले जियो के इस प्लान में आपको SMS का लाभ ज्यादा दिया जा रहा है। अन्य बेनेफिट आदि को देखा जाए तो Jio की ओर से इस प्लान के साथ अन्य कई बेनेफिट भी दिए जाते हैं।
Jio अपने ग्राहकों को इस प्लान के साथ JioHostar का Subscription दे रहा है। इसके अलावा इस प्लान में JioAICloud का एक्सेस भी मिल रहा है, इसमें आपको 50GB फ्री स्टॉरिज दी जाने वाली है। प्लान में 18 महीने के लिए Google Gemini AI Pro का एक्सेस भी मिलने वाला है, जो 35,100 रुपये के प्राइस में मिलता है। इसके अलावा प्लान में आपको क्लाउड स्टॉरिज का लाभ भी दिया जाने वाला है।
| कैटेगरी | Airtel प्लान | Jio प्लान |
| कीमत | 355 रुपये | 355 रुपये |
| वैलिडिटी | 30 दिन | 30 दिन |
| कॉलिंग | सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड | सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड |
| डेटा | 25GB कुल | 25GB कुल |
| SMS | 300 SMS कुल | 100 SMS प्रतिदिन |
| OTT / सब्सक्रिप्शन | Adobe Express Premium (12 महीने) | JioHotstar |
| अतिरिक्त बेनेफिट | फ्री स्पैम अलर्ट, फ्री हैलोट्यून्स | JioAICloud 50GB स्टोरेज |
| AI फीचर | – | Google Gemini AI Pro (18 महीने) |
| अन्य | – | क्लाउड स्टोरेज एक्सेस |
अगर आप इस पैसे में ही ज्यादा से ज्यादा वैल्यू चाहते हैं तो आपको Reliance Jio के प्लान को इसके बेनेफिट आदि को देखकर खरीद लेना चाहिए। इस प्लान में आपको जाहिर तौर पर ज्यादा फायदे मिल रहे हैं। हालांकि, एयरटेल के प्लान में भी अच्छे खासे बेनेफिट मिलते हैं, लेकिन यह प्लान जियो के मुकाबले तो वाकई कम बेनेफिट प्रदान करता है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कहीं आप पर भी ना चल जाए जियो का चाबुक..नंबर बंद होने से पहले ही कर लें ये काम