अभी हाल ही में एयरटेल की ओर से एक नया प्लान के रूप में उसका फर्स्ट टाइम रिचार्ज पैक Rs 248 की कीमत में लॉन्च किया गया था। हालाँकि एयरटेल की ओर से चल रही यह हवा रुकने का नाम नहीं ले रही है। आपको बता देते हैं कि यूजर्स को लुभाने के लिए कंपनी ने फ्री डाटा, कॉलिंग और SMS की भी पेशकश की भी, हालाँकि अब कंपनी अपने प्लान्स को और ज्यादा आकर्षक और रोचक बनाने का प्रयास कर रही है।
आपको बता देते हैं कि अब कंपनी की ओर से अपने प्रीपेड प्लान्स के साथ एक साल का Norton Mobile Security Subscription दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि अब आप यानी अगर आप एयरटेल के ग्राहक हैं तो आपको अपने फोन की सुरक्षा के लिए भी काफी कुछ मिलने वाला है। आइये जानते हैं कुछ बिन्दुओं के बारे में…
आपको बता देते हैं कि एयरटेल के ग्राहकों को इस बारे में SMS भी गया है, जिसमें लिखा है कि एयरटेल के Rs 199 के ऊपर वाला प्लान्स के साथ अब आपको एक साल के लिए नॉर्टन एंटीवायरस की सब्सक्रिप्शन भी मिलने वाली है। इसके माध्यम से आपका फोन सुरक्षित रहने वाला है। इस सेवा या ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको एयरटेल के मायएयरटेल ऐप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आप ऐसा कर सकते हैं।