Airtel ने पेश किया नया प्लान, अनलिमिटेड मिलेगा 4G और 5G डेटा, साथ में 4000 रुपये का फायदा भी, जानें सभी डिटेल्स

क्या आप भी इंटरनेट डेटा जल्दी खत्म होने से परेशान हैं? अगर आप 5G और 4G दोनों नेटवर्क्स पर बिना रुकावट के हैवी डेटा इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो Airtel का नया धमाका आपके लिए ही है. Airtel ने 1099 रुपये का एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसमें डेटा की कोई कमी नहीं होने वाली है. हालांकि, इसमें OTT बेनिफिट्स थोड़े कम हैं, लेकिन क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स के लिए कंपनी ने एक ऐसा ‘AI’ टूल फ्री दिया है जिसकी बाजार में कीमत 4000 रुपये है.

Airtel 1099 रुपये प्लान के फायदे

इस प्लान के साथ यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है. इसके अलावा 100 SMS प्रति दिन का लाभ भी शामिल है. डेटा की बात करें तो कंपनी 4G और 5G दोनों नेटवर्क पर अनलिमिटेड डेटा देती है, लेकिन हर 28 दिन में कुल 300GB तक की सीमा लागू रहती है. यानी 84 दिन की वैधता के दौरान यह डेटा लिमिट तीन साइकिल में बंटती है.

डेली 100 SMS की सीमा पार होने के बाद लोकल SMS पर 1 रुपये और STD SMS पर 1.5 रुपये प्रति मैसेज का शुल्क लगेगा.

एड ऑन बेनिफिट सीमित

इस प्लान में अतिरिक्त फायदे बहुत सीमित हैं. फिलहाल केवल फ्री हेलोट्यून की सुविधा दिखाई जा रही है. OTT सब्सक्रिप्शन या अन्य डिजिटल बेनिफिट शामिल नहीं किए गए हैं, जो इस कीमत पर कुछ यूजर्स को कम आकर्षक लग सकता है.

हाल ही में Airtel ने ग्राहकों के लिए Adobe Express Premium बंडल भी पेश किया है. इस ऑफर के तहत यूजर्स को Adobe Express Premium का मुफ्त एक्सेस दिया जाता है, जिसकी वार्षिक कीमत करीब 4000 रुपये बताई जाती है. यह AI आधारित टूल है, जिससे फोटो और वीडियो बनाए और एडिट किए जा सकते हैं.

अन्य 4G अनलिमिटेड प्लान

Airtel ने हाल में 399 रुपये और 449 रुपये के प्लान भी पेश किए हैं, जिनमें 4G डेटा के साथ 300GB की सीमा 28 दिन के लिए लागू रहती है.

449 रुपये वाला प्लान अतिरिक्त फायदे के साथ आता है. इसमें 28 दिन के लिए JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, Sony LIV Premium और 20 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस Airtel Xstream Play के जरिए दिया जाता है.

क्या यह प्लान सही विकल्प है?

अगर आपका डेटा उपयोग ज्यादा है और आपको लंबी वैधता चाहिए तो 1099 रुपये वाला प्लान काम का हो सकता है. लेकिन अगर आप OTT कंटेंट या डिजिटल सब्सक्रिप्शन चाहते हैं तो 449 रुपये वाला प्लान ज्यादा वैल्यू दे सकता है. Airtel का फोकस साफ है, ज्यादा डेटा और लंबी वैधता के साथ प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करना. अब यह यूजर की जरूरत पर निर्भर करता है कि उसे सिर्फ डेटा चाहिए या डेटा के साथ एंटरटेनमेंट भी.

अभी रिचार्ज करने के लिए यहां पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: कब बना था आपका फोन? जानें स्मार्टफोन की सही उम्र, ये है छोटी-सी ट्रिक, मिनटों में मिल जाएगी पूरी कुंडली

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :