एयरटेल एक ऐसी टेक्नोलॉजी को पेश करने वाली है जिसके जरिये बेहतर डाटा स्पीड, कॉल क्वालिटी और बेहतर नेटवर्क मिलेगा.
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी में से एक एयरटेल ने घोषणा की है कि वह बाज़ार में एक नई टेक्नोलॉजी पेश करने वाली है जिससे बेहतर डाटा स्पीड, कॉल क्वालिटी और बेहतर नेटवर्क मिलेगा. इस ड्यूल कैरीअर टेक्नोलॉजी के जरिये एयरटेल दिल्ली-NCR में अपना नेटवर्क बेहतर करेगी.
इसके तहत कंपनी 2100MHz बैंड में अपनी दो 5MHz कैरीअर स्पेक्ट्रम क्षमता को मिला देगी. इसके जरिये नेटवर्क की क्वालिटी बढ़ेगी. इसके जरिये यूजर्स को बेहरत 4G डाटा स्पीड मिलेगी. इसके जरिये 3G नेटवर्क पर भी बेहतर वोइस क्वालिटी भी मिलेगी और नेटवर्क भी और भी बढ़िया होगा. 4G नेटवर्क इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को बेहतर वोइस क्वालिटी और बढ़िया नेटवर्क रिसेप्शन मिलेगा. लेकिन इस बेहतर सुविधा को इस्तेमाल करने के लिए यूजर को अपग्रेड करना होगा.
इस नई टेक्नोलॉजी के जरिये नेटवर्क और मोबाइल डिवाइसेस के मध्य बैकएंड इंगेजमेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में मदद मिलेगी. इसके जरिये स्मार्टफ़ोन की लाइफ भी ज्यादा होगी. यह पहल प्रोजेक्ट लीप का हिस्सा है. हालाँकि अभी यह फीचर सिर्फ दिल्ली-NCR तक ही सीमित रहेगा.