300 रुपये से कम में Netflix, JioHotstar, ZEE5, SonyLIV और इतना सब.. फुल-ऑन धमाका हैं Airtel के ये प्लान

भारती एयरटेल भारत का दूसरा सबसे बड़ा टेलिकॉम ऑपरेटर है, जो अपने ग्राहकों के ले OTT बेनिफिट्स के साथ कई सारे प्रीपेड प्लान्स लेकर आता है. ये ओटीटी लाभ कई तरह के होते हैं और कई प्लान्स तो Netflix तक का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करते हैं. आज हम भारती एयरटेल के उन डेटा प्रीपेड वाउचर्स के बारे में जानेंगे जो ओटीटी लाभों के साथ आते हैं.

गौरतलब है कि अगर आपके पास सर्विस वैलिडिटी के साथ आने वाला बेस एक्टिव रिचार्ज प्लान नहीं है, तो आप इन डेटा वाउचर्स के साथ रिचार्ज नहीं कर पाएंगे। OTT बेनिफिट्स के साथ आने वाले डेटा वाउचर्स को खरीदने का फायदा यह है कि उनमें आपको डेटा और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म या कई प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दोनों एक साथ मिल जाते हैं, जिससे आप अपने पसंदीदा टीवी शोज़ और फ़िल्में ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं. एयरटेल के पास ऐसे चार डेटा वाउचर्स हैं, जिन्हें हमने नीचे लिस्ट किया है और सभी के लाभों के बारे में बताया है.

जिन चार रिचार्ज प्लान्स की हम यहां बात कर रहे हैं उनकी कीमत 100 रुपये, 195 रुपये, 361 रुपये और 279 रुपये है. इनमें से आखिरी वाला प्लान सबसे अलग है क्योंकि वह यूज़र्स को नेटफ्लिक्स बेसिक एक्सेस ऑफर करता है. आइए अब इन प्लान्स और इनके सभी बेनिफिट्स पर एक नज़र डालते हैं.

OTT बेनिफिट्स के साथ आने वाले Airtel प्लान्स

100 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में एयरटेल ग्राहकों को 6GB डेटा ऑफर करती है. ओटीटी बेनिफिट्स के मामले में यहां एक महीने के लिए JioHotstar Mobile का एक्सेस मिलता है. इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है.

195 रुपये वाला प्लान: अब बात करें दूसरे प्लान की तो यह 12GB इंटरनेट डेटा के साथ आता है. इसकी वैलिडिटी भी 30 दिनों की है, और इसमें यूज़र्स को 3 महीने के लिए JioHotstar Mobile मिलता है. साथ ही साथ आप इस प्लान में SonyLIV और Airtel Xstream Play सब्सक्रिप्शन के तहत 20 OTTs का एक्सेस भी ऑफर किया जाता है. इसमें आपको 30 दिनों की वैलिडीटी मिल जाती है.

361 रूपए वाला प्लान: इस प्लान के तहत यूज़र्स को 1GB डेटा दिया जाता है. इसके अलावा 3 महीने के लिए JioHotstar Mobile का एक्सेस मिल जाता है. यह प्लान भी 30 दिनों की वैलिडिटी देता है.

279 रुपये वाला प्लान: आखिर में आता है 279 रुपये वाला प्लान, जिसमें 1GB डेटा, Netflix Basic, JioHotstar Super, ZEE5 Premium, SonyLIV और Airtel Xstream Play के तहत 20 OTTs जैसे फायदे मिलते हैं. इसकी वैलिडिटी एक महीने की है.

यह भी पढ़ें: 12 हज़ार रुपये की बंपर छूट में मिल रहा ये महंगा वाला स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा और बहुत कुछ..

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :