Airtel के ये लंबे समय तक चलने वाले प्लांस हैं धमाल, मिलता है अनलिमिटेड 5G डेटा और कॉलिंग के अलावा OTT का लाभ, प्राइस देखकर खरीदने दौड़ जाएंगे
एयरटेल के पास 84 दिन की वैलिडीटी वाले कई रिचार्ज प्लान हैं।
इन प्लांस में एयरटेल अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा अनलिमिटेड 5जी डेटा का लाभ देता है।
आइए जनते है कि एयरटेल के इन प्लांस में अन्य कौन से बेनेफिट मिलते हैं।
इस बारे में तो सभी जानते है कि एयरटेल ने पिछले साल जुलाई महीने की शुरुआत में ही अन्य कंपनियों के साथ मिलकर अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लांस की कीमत को बढ़ा दिया था, एयरटेल के अलावा Reliance Jio और Vodafone Idea ने भी इस चलन को फॉलो किया था। इसके परिणामस्वरूप हम सभी ने देखा था कि Prepaid Recharge Plans की कीमत में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुई थी। हालांकि, इस कदम के बाद कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए कई रिचार्ज प्लांस को पेश करने के साथ साथ कुछ रिचार्ज प्लांस में बदलाव भी करना शुरू किया है, अब कंपनी अपडेटेड वैलिडीटी अवधि के साथ विभिन्न लोकप्रिय प्लांस को अपने ग्राहकों को दे रही है। इनमें कई रिचार्ज ऑप्शन आपको मिलते हैं, जो यूजर्स को 84 दिनों तक के लाभ प्रदान करते हैं, इन प्लांस में डेली डेटा के साथ साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य की बेनेफिट शामिल हैं। विशेष रूप से, एयरटेल के पास एक प्लान ऐसा भी है जो यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडीटी के साथ साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी देता है। आइए इस एयरटेल प्लान पर नजर डालते हैं।
एयरटेल का 84 दिन की वैलिडीटी वाला रिचार्ज प्लान
यह एयरटेल रिचार्ज प्लान 979 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है और यूजर्स को एक से बढ़कर एक लाभ प्रदान करता है। 84 दिनों की वैलिडीटी के साथ साथ इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा रोमिंग का भी लाभ दिया जा रहा है। यूजर्स को इस प्लान के साथ डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा भी दिया जा रहा है, इसका मतलब है कि एयरटेल के इस रिचार्ज के साथ आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का भी लाभ मिल रहा है। इसके अतिरिक्त, ग्राहकों को Xstream Play की मुफ्त सदस्यता मिलती है, जो विभिन्न स्ट्रीमिंग ऐप्स तक पहुंच प्रदान करती है।
एयरटेल का 1199 रुपये की कीमत वाला प्लान
अगर एक अन्य प्लान को देखते हैं तो एयरटेल एक और आकर्षक 84-दिन की वैलिडीटी वाला प्लान पेश करता है, इस प्लान में भी ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान के साथ ग्राहकों को इंडिया में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ दिया जा रहा है, इसके अलावा ग्राहकों को रोमिंग का लाभ भी दिया जा रहा है।
एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान में आपको 2.5Gb डेली डेटा का लाभ भी मिलता है। इसके अलावा, यूजर्स को इस एयरटेल प्लान में Amazon Prime की मुफ्त सदस्यता मिलती है, जिससे यूजर्स इस उपलब्ध वैलिडीटी के लिए Amazon Prime Video पर अपनी पसंदीदा सीरीज और फिल्में स्ट्रीम कर सकते हैं।