भारती Airtel ‘एयरटेल’ ने ग्राहकों की कर दी मौज..6 महीने के लिए फ्री कर दी ये Apple Service, डिटेल्स देखकर फूले नहीं समाएंगे

Updated on 04-Feb-2026

अगर आप Airtel का प्रीपेड सिम इस्तेमाल करते हैं और म्यूज़िक सुनना पसंद करते हैं, तो ये खबर आपके लिए किसी बोनस से कम नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता देते हैं कि Airtel ने अपने कुछ चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स के साथ 6 महीने का Apple Music सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री देना शुरू कर दिया है। अगर आप भी इन प्लांस को खरीदते हैं तो आपको भी Apple की ये Service भी आपको इस्तेमाल के लिए मिल जाने वाली है।

एकदम फ्री में दी जा रही है ये सेवा!

एयरटेल के ग्राहकों के लिए यह खबर इसलिए भी खास कही जा रही है क्योंकि Apple Music के इस्तेमाल के लिए उन्हें एक भी पैसा नहीं देना पड़ रहा है। आपको बस करना इतना है कि एयरटेल के एक सही Prepaid Plan को खरीदना है, जैसे ही आप एक सही प्लान का चुनाव करते हैं तो आपको इसके बाद इस सेवा का लाभ उठाने के लिए क्या कदम उठाने हैं, उन सभी के बारे में हम आपको यहाँ बताने वाले हैं। हालांकि, हिंट के तौर पर आपको जानकारी दे देते हैं कि इस सेवा के इस्तेमाल कर लिए आपको Airtel Thanks ऐप की जरूरत होने वाली है। आइए पहले उन प्लांस पर एक नजर डालते हैं, जो आपको Apple Music Free में देने वाले हैं।

किन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा है Apple Music?

Airtel ने यह फ्री ऑफर 319 रुपये से 449 रुपये के बीच आने वाले कुछ चुनिंदा प्लांस के साथ देने की घोषणा की है, इसका मतलब है कि कुछ चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स के साथ ही आपको यह सेवा मिलने वाली है। इन प्लान्स में आपको पहले से मिलने वाले डेटा, कॉलिंग और SMS के साथ अब Apple Music का एक्सेस भी मिलने वाला है।

आइए अब जानते हैं कि आखिर इन प्लांस के साथ मिलने वाले Free Apple Music Offer का लाभ उठाने के लिए आपको क्या करना होगा, असल में , यह ऑफर ऑटो-एक्टिवेट नहीं होता, यानी रिचार्ज के बाद आपको इसे क्लेम करना होता है, इसी के लिए आपको Airtel Thanks App की जरूरत होने वाली है।

Airtel Plans के साथ मिल रहे Apple Music Offer को कैसे एक्टिवेट करें?

Apple Music का फ्री सब्सक्रिप्शन पाने के लिए आपको Airtel का ऑफिशियल ऐप इस्तेमाल करना होगा। इसका मतलब है कि आपको Airtel Thanks App पर जाना होगा, यह ऑफर थर्ड-पार्टी रिचार्ज ऐप्स पर नहीं मिलन वाला है। इस बात का ही आपको खास ध्यान रखना है, अगर आप गलत जगह से रिचार्ज करते हैं तो आपको फ्री में Apple Music का लाभ नहीं मिलने वाला है।

Apple Music Offer को फ्री में प्राप्त करने का तरीका

सबसे पहले आपको अपने फोन में Airtel Thanks ऐप को इंस्टॉल या डाउनलोड करना होगा, अगर एप पहले से फोन में है तो आपको इसे अपडेट करना होगा। अब आपको एप में Airtel प्रीपेड नंबर से लॉग-इन करना है। Rewards या OTT सेक्शन में इसके बाद आपको जाना पड़ेगा। यहाँ आपको कई ऑफर नजर आ रहे होंगे, हालांकि, आपको Apple Music वाले ऑफर को सिलेक्ट करना है। अब आपको Claim Now पर टैप करना है और अपनी Apple ID से साइन करना है। इतना करते ही आपका Apple Music 6 महीने के लिए फ्री में आपके नंबर पर एक्टिव हो जाने वाला है। हालांकि, 6 महीने के बाद आपको Apple Music के एक्सेस के लिए महीने के 119 रुपये देने होंगे। अगर आप 6 महीने के बाद इस सेवा का लाभ नहीं लेना चाहते हैं तो आप Subscription को Cancel भी कर सकते हैं।

Airtel के वो प्लान्स जिनमें मिल रहा है Apple Music वाला फ्री ऑफर

319 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज़ 1.5GB डेटा, 100 SMS प्रतिदिन और 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ 6 महीने Apple Music, Google One 30GB स्टोरेज, 12 महीने Adobe Express, Airtel HelloTunes और Airtel Xstream Play का एक्सेस भी मिलता है।

349 रुपये वाला एयरटेल प्लान: इस प्लान में रोज़ 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS और 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ Apple Music का 6 महीने के लिए फ्री एक्सेस, SonyLIV समेत कई OTT ऐप्स, अनलिमिटेड 5G डेटा, Adobe Express और HelloTunes शामिल हैं।

449 रुपये वाला एयरटेल प्लान: यह थोड़ा प्रीमियम ऑप्शन है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिटेड डेटा, 100 SMS और 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ Apple Music, Google One स्टोरेज, SonyLIV, JioHotstar Mobile, Adobe Express, Airtel LIVE Alerts और HelloTunes का फ्री एक्सेस मिलता है।

यह भी पढ़ें: Winter Olympics 2026: विन्टर ओलंपिक 2026 के लिए Google ने बनाया ये शानदार डूडल, देखें खासियत

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :