जिओक्स मोबाइल्स ने 6,249 रुपये में ‘डुओपिक्स आर1’ लॉन्च किया

By
HIGHLIGHTS

एंड्रॉयड 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है ये स्मार्टफोन

घरेलू फोन निर्माता जिओक्स मोबाइल्स ने शुक्रवार को 6,249 रुपये में अपना नया फोन 'डुओपिक्स आर 1' लॉन्च किया। पांच इंच के इस फोन में आठ मेगापिक्सल का रियर कैमरा और पांच मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 2600 एमएएच की बैटरी भी दी गई है।

जिओक्स मोबाइल्स के सीईओ ने एक बयान में कहा, "'डुओपिक्स आर 1' स्मार्टफोन किफायती दामों पर उपलब्ध है और यह हर ग्राहक के बजट में फिट बैठता है।"

इस ड्यूल सिम फोन में 1.25 गीगाहर्टज का क्वाड कोर प्रोसेसर, एक जीबी रैम और आठ जीबी का रोम भी दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) पर चलता है।

IANS

Indo-Asian News Service

Connect On :
By