NDTV Gadgets की हाल ही की एक रिपोर्ट की मानें तो Redmi GM Li Weibing ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि K-Series का ‘K’ का मतलब ‘Killer’ है और K20 के साथ K20 Pro लुक्स और कीमत के मामले में किफायती फ़ोन होंगे। आपको बता दें कि इस बात की जानकारी टिपस्टर Ishan की एक लीक रिपोर्ट के बाद ही आयी।
Google ने अपने Google I/O Conference के दौरान ही नए Android 10 Q Beta program को अपने कुछ डिवाइस में शामिल किये जाने की बात कही थी जिनमें Xiaomi फ़ोन्स भी शामिल थे। इस घोषणा के बाद Redmi के नए चीफ एग्जीक्यूटिव, Lu Weibing ने इस बात का खुलासा किया था कि कम्पनी एक ऐसे डिवाइस पर काम कर रही है जो Android Q पर रन करेगा। वहीँ कंपनी ने उस अपकमिंग डिवाइस का नाम तो नहीं बताया था लेकिन कुछ स्पेक्स लीक किये थे।
MySmartPrice और टिपस्टर Ishan Agarwal की रिपोर्ट्स बताती हैं कि Redmi दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकता है। इन फ़ोन्स को Redmi K20 और Redmi K20 Pro नाम दिया जा सकता है। वहीँ इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आयी है कि कबतक इस फ़ोन को लॉन्च किया जा सकता है।
Weibibg ने अभीतक केवल इस बात की पुष्टि की है कि Redmi K20 के नाम से ही अगला रेडमी डिवाइस आ रहा है। वहीँ अभी भी सी बात की पुष्टि नहीं है कि Redmi K20 Pro डिवाइस को भी कंपनी ने लॉन्च लिस्ट में शामिल किया है या नहीं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक K20 में 4,000 mAh बैटरी और 48-megapixel कैमरा हो सकता है, ठीक Redmi Note 7 Pro की तरह ही।
इसके साथ ही इसमें वाइड एंगल सेकेंडरी कैमरा भी दिया जा सकता है। साथ ही डिवाइस में pop-up front-facing camera होने की भी उम्मीद है। ऐसे में नौच के बिना AMOLED डिसप्ले दी जा सकती है। डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!