कथित तौर पर ऐसा सामने आ रहा है कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi भारत में अपने Mi A1 स्मार्टफोन को बंद कर सकती है। इस स्मार्टफोन को भारत में पिछले साल सितम्बर में लॉन्च किया गया था, और इसे चीन में Mi 5X नाम से सेल किया जा रहा है। अब सामने आ रहा है कि कंपनी इसी स्मार्टफोन की पीढ़ी के नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की दिशा में काम कर रही है, और वह आपने वाले 25 अप्रैल को अपने दूसरे एंड्राइड वन स्मार्टफोन Xiaomi Mi A2 को लॉन्च कर सकती है, और ऐसा सामने आ रहा है कि इसके कारण ही Xiaomi Mi A1 को कंपनी बंद कर सकती है।
इसे एक बढ़िया ड्यूल कैमरा वाला मिड-रेंज स्मार्टफोन कहा जा सकता है, और भारत में इसे लॉन्च हुए अभी महज 7 महीने का ही छोटा सा समय बीता है। हालाँकि अब 91 मोबाइल्स की एक रिपोर्ट ऐसा कह रही है कि इस डिवाइस को जल्द ही बंद किया जा सकता है, क्योंकि कंपनी इसके एक नए वर्जन को बाजार में लाने पर विचार कर रही है।
Flipkart ऑफर्स: इन स्मार्टफोंस पर मिल रहा है डिस्काउंट
Xiaomi ने अपने 25 अप्रैल को होने वाला इवेंट के लिए मीडिया को न्योता देना भी शुरू कर दिया है, ऐसा कहा जा रहा है कि चीन में इस स्मार्टफोन को Xiaomi Mi 6X के तौर पर लॉन्च किया जाएगा, और भारत में इसी फोन को Xiaomi Mi A2 नाम से लाये जाने की बात सामने आ रही है। अगर हम Xiaomi Mi 6X स्मार्टफोन की चर्चा करें तो इसे लेकर अभी तक कई लीक सामने आ चुके हैं। और कुछ लीक इसके स्पेक्स से भी पर्दा उठाते हैं।
अभी हाल ही में आये एक लीक के अनुसार, इस डिवाइस में एक 2.2GHz का ओक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है। हालाँकि अब इस खबर के आने के बाद ऐसा कहा जा सकता है कि इस डिवाइस को स्नेपड्रैगन 630 या स्नेपड्रैगन 660 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह दोनों ही प्रोसेसर 2.2GHz पर काम करते हैं।
इसके अलावा स्मार्टफोन को लेकर ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस डिवाइस को दो अलग अलग वैरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है, इस डिवाइस को 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा अगर इस कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन को एक 20-मेगापिक्सल के रियर और 20-मेगापिक्सल के ही फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Flipkart ऑफर्स: इन स्मार्टफोंस पर मिल रहा है डिस्काउंट
अगर इसके अलावा कुछ अन्य स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि आपको इस स्मार्टफोन में एक 5.99-इंच की एक डिस्प्ले हो सकती है। यह एक फुल स्क्रीन डिस्प्ले हो सकती है। इसके अलावा स्मार्टफोन को एंड्राइड 8.1 Oreo पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें एक 2910mAh क्षमता की बैटरी होने के भी आसार हैं।