इस तरह के फीचर्स के साथ गीकबेंच पर दिखा Xiaomi Cereus स्मार्टफोन, Redmi 5X की तरह किया जा सकता है पेश

Updated on 16-Apr-2018
HIGHLIGHTS

Xiaomi अपने इस स्मार्टफोन को मीडियाटेक प्लेटफार्म पर लॉन्च कर सकती है।

अभी तक Xiaomi ने अपने किसी भी स्मार्टफोन को मीडियाटेक के चिपसेट के साथ पेश नहीं किया है, हालाँकि अब एक नई खबर से ऐसी जानकारी मिल रही है कि कंपनी अपने एक स्मार्टफोन को इस चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें कि Xiaomi का एक डिवाइस जिसका कोडनेम Cereus है, मीडियाटेक MT6765 के साथ गीकबेंच पर देखा गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह डिवाइस Xiaomi Redmi 5X हो सकता है। 

अभी कुछ दिनों पहले ही इस डिवाइस कि बेंचमार्किंग साईट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से सामने आ रहा है कि डिवाइस को एंड्राइड 8।1 Oreo और 3GB की रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही इसमें एक ओक्टा-कोर प्रोसेसर जिसकी क्लॉक स्पीड 2।0GHz होने वाली है, के साथ लॉन्च किया जा सकता है, यह चिपसेट MT6765 होने की संभावना है। 

 Flipkart ऑफर्स: इन स्मार्टफोंस पर मिल रहा है डिस्काउंट

ऐसा सामने आ रहा है कि यह चिपसेट उसी प्रोसेस से निर्मित किया गया है, जिससे हेलिओ P60 और स्नेपड्रैगन 450 को निर्मित किया गया है। इसका मतलब यही है कि इसकी परफॉरमेंस भी ऐसी ही हो सकती है। 

इस डिवाइस को लेकर अभी तक ज्यादा कुछ तो सामने नहीं आया है लेकिन अभी तक इस स्मार्टफोन के बारे में महज इतना ही सामने आया है। अब अगर ऐसा स्मार्टफोन Xiaomi की ओर से लॉन्च किया जाता है। तो यह देखने वाली बात होगी कि कंपनी इसे किस कीमत में लॉन्च करती है, और इसके अलावा इसकी परफॉरमेंस कैसी रहती है। 

 Flipkart ऑफर्स: इन स्मार्टफोंस पर मिल रहा है डिस्काउंट

असल में अगर भारत की ही चर्चा करें तो कंपनी ने अपने लगभग सभी स्मार्टफोंस को क्वालकॉम प्लेटफार्म पर ही लॉन्च किया गया है। अब एक नए प्लेटफार्म पर स्मार्टफोन को लॉन्च करने से क्या परफॉरमेंस को लेकर कुछ समस्याएं आएँगी यह देखना होगा।

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

Connect On :