Xiaomi की ओर से 25 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है यह नया स्मार्टफोन, दमदार हो सकते हैं इसके फीचर

Updated on 13-Apr-2018
HIGHLIGHTS

Xiaomi के इस नए स्मार्टफोन के बारे में इस हिंट से कुछ भी सामने नहीं आ रहा है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि डिवाइस को Xiaomi Mi 6x के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi ने अपने इस स्मार्टफोन के लॉन्च के लिये मीडिया को न्योता देना भी शुरू कर दिया है, बता दें कि कंपनी 25 अप्रैल को चीन में अपने एक इवेंट के आयोजन के दौरान इस स्मार्टफोन को पेश कर सकता है। ऐसा महा जा रहा है कि यह डिवाइस Xiaomi 6X हो सकता है। इस स्मार्टफोन को अभी हाल ही में TENAA पर देखा गया था। इसके अलावा कंपनी ने अपने एक वेइबो पोस्ट में इस बात को टीज़ किया है कि वह जल्द ही एक प्रेस कांफ्रेंस करने वाला है। 

हालाँकि इस टीजर से स्मार्टफोन के नाम के बारे में कुछ भी सामने नहीं आ रहा है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस इवेंट के दौरान कंपनी अपने Xiaomi 6X स्मार्टफोन को ही लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन को लेकर इसके पहले भी काफी कुछ सामने आ चुका है।

Flipkart ऑफर्स: इन स्मार्टफोंस पर मिल रहा है डिस्काउंट 

अगर हम TENAA की लिस्टिंग पर गौर करें तो इसके माध्यम से सामने आया था कि स्मार्टफोन में आपको एक 5.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ मिल सकती है। इसके अलावा लिस्टिंग इसके रेड कलर वैरिएंट की ओर भी इशारा कर रही है। 

फोन में एक ओक्टा-कोर प्रोसेसर होने की पूरी उम्मीद है, जो 2.2GHz क्लॉक स्पीड से लैस होगा। हालाँकि अभी चिपसेट के बारे में कुछ भी सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस डिवाइस में आपको एक क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 630 या स्नेपड्रैगन 636 प्रोसेसर मिल सकता है, इसके अलावा ऐसा भी हो सकता है कि स्मार्टफोन में मीडियाटेक हेलिओ P60 प्रोसेसर होने वाला है। इन दोनों ही प्रोसेसर को लेकर अभी तक कुछ साफ तौर पर सामने नहीं आया है। 

Flipkart ऑफर्स: इन स्मार्टफोंस पर मिल रहा है डिस्काउंट

फोन में 4GB या 6GB की रैम के साथ 64GB या 128GB की इंटरनल स्टोरेज हो सकती है, साथ ही इसमें एक ड्यूल कैमरा सेटअप होने के भी आसार हैं। स्मार्टफोन एंड्राइड 8.1 Oreo के साथ लॉन्च किया जा सकता है, साथ ही इसमें एक 2910mAh क्षमता की बैटरी दी जा सकती है। 

वाया:

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

Connect On :