Xiaomi अगले साल 2021 में तीन फोल्डेबल स्मार्टफोंस लॉन्च कर सकता है। डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसल्टेंट DSCC के CEO Ross Young ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। शाओमी ने इससे पहले भी फ़ोल्डबल फोन पर काम के के कारण सुर्खियों में रहा है। शाओमी के अलावा, ओप्पो और सैमसंग भी नए फोल्डेबल स्मार्टफोंस पर काम कर रहे हैं। Young ने एक अन्य ट्वीट में यह भी बताया कि Samsung Galaxy Fold 3 में छोटी मुख्य डिस्प्ले और कवर डिस्प्ले दी जाएगी।
Young के ट्वीट के मुताबिक बाज़ार में अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन शाओमी की ओर से होगा। ट्वीट में यह भी कहा शाओमी 2021 में बाज़ार में तीन फोल्डेबल स्मार्टफोंस लॉन्च कर सकता है जो तीन डिज़ाइन टाइप आउट फोल्डिंग, इन-फोल्डिंग और क्लैमशेल डिज़ाइन के साथ आएगा। हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि किस मॉडल को पहले लॉन्च किया जाएगा। इस साल की शुरुआत में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Xiaomi ने क्लैमशेल टाइप फोन के लिए इस्तेमाल होने वाले फोल्डेबल OLED पैनल के लिए सैमसंग डिस्प्ले और LG डिस्प्ले को ऑर्डर दिया है।
एक अन्य ट्वीट में Young ने बताया कि Samsung अपने रूमर्ड Galaxy Z Fold 3 को छोटी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन की मुख्य डिस्प्ले 7.55 इंच की होगी जबकि कवर डिस्प्ले 6.21 इंच की होगी।
इसके अलावा, Young ने कहा, कथित Galaxy Z Flip 3/ Flip Lite में 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलेगी और कंपनी 120Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले और लो-टेम्परेचर पोलीक्रिस्टलीन सिलिकॉन (LTPO) तकनीक का इस्तेमाल करेगी। एक रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि सैमसंग Galaxy Z Flip 2, Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Fold Lite किफ़ायती स्मार्टफोंस को 2021 में लॉन्च करेगी।