Xiaomi Redmi 6 series ड्यूल 4G VoLTE को करेगा सपोर्ट, 5 सितम्बर को लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी

Updated on 04-Sep-2018
HIGHLIGHTS

Xiaomi, 5 सितम्बर को भारत में एक इवेंट का आयोजन करने जा रही है, इस इवेंट में कंपनी की ओर से Xiaomi Redmi 6, Redmi 6A, और Xiaomi Redmi 6 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi भारत में 5 सितम्बर यानी कल एक इवेंट का आयोजन करने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी की ओर से इस इवेंट में कंपनी की रेड्मी 6 सीरीज लॉन्च की जा सकती है। इस इवेंट में कंपनी की ओर से तीन नए स्मार्टफोंस Xiaomi Redmi 6, Xiaomi Redmi 6A, और Xiaomi Redmi 6 Pro लॉन्च किये जा सकते हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि इन स्मार्टफोंस को कल लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि इसके पहले ही कंपनी ने एक टीज़र करके एक नई जानकारी हमारे सामने रखी है। ऐसा सामने आ रहा है कि स्मार्टफोंस को ड्यूल VoLTE क्षमता के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने यह जानकारी एक ट्विट करके दी है।

https://twitter.com/RedmiIndia/status/1035776769305980928?ref_src=twsrc%5Etfw

अभी हाल ही में Xiaomi इंडिया के मनु कुमार जैन ने एक ट्विट करके Xiaomi की अफोर्डेबल सीरीज यानी Xiaomi Redmi 6 सीरीज के भारत में लॉन्च का हिंट दिया है। इस टीज़र में सामने आ रहा है कि कंपनी की ओर से जल्द ही ‘इंडिया के स्मार्टफोंस’ ‘जल्द ही लॉन्च’ किये जाने वाले हैं। 

आपको याद ही होगा कि जल्द Xiaomi की ओर से Xiaomi Redmi 5A स्मार्टफोन के लॉन्च के दौरान ‘इंडिया का स्मार्टफोन’ इस्तेमाल किया था, हालाँकि इस बार इंडिया के स्मार्टफोन्स इस्तेमाल किया गया है, इसका मतलब है कि एक से ज्यादा स्मार्टफोंस को कम्पनी की ओर से लॉन्च किया जाने वाला है। 

https://twitter.com/manukumarjain/status/1035057841726320640?ref_src=twsrc%5Etfw

इस ट्विट में आप एक शोर्ट एनिमेटेड विडियो क्लिप को भी देख सकते हैं, इसमें 6 नंबर नजर आ रहा है। इसके अलावा एक स्केच में तीन डिवाइस भी नजर आ रहे हैं। इसका मतलब है कि कंपनी की ओर से अपनी रेदमी 6 सीरीज में कुछ स्मार्टफोंस को भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। आपको बता दें कि कंपनी की ओर से Xiaomi Redmi 6, Xiaomi Redmi 6 Pro और Xiaomi Redmi 6A स्मार्टफोंस को जून महीने में चीन में लॉन्च कर दिया गया है। अब इनके भारत में आने की तैयारी चल रही है। 

इस टीज़र में ऐसा भी नजर आ रहा है कि दो स्मार्टफोंस में बड़ी डिस्प्ले थिन बेजल्स के साथ नजर आ रही है। यह डिवाइस Redmi 6 और Redmi 6A हो सकते हैं। इसके अलावा तीसरा स्मार्टफोन फुल स्क्रीन और एप्पल iPhone X जैसे नौच के साथ नजर आ रहा है यह Xiaomi Redmi 6 Pro हो सकता है। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :